Kiran Rao Health Update: आमिर खान की एक्स-वाइफ किरण राव इस वक्त अस्पताल में एडमिट हैं. किरण राव की सर्जरी हुई है, जिसके लिए उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया है. सोशल मीडिया पर इसको लेकर एक पोस्ट भी शेयर किया गया है. इस खबर के बाद फैंस टेंशन में आ गए हैं और जानना चाहते हैं कि किरण को क्या हुआ है? आइए जानते हैं साथ ही उनका हेल्थ अपडेट क्या है?
किरण राव ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, किरण राव ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में किरण राव ने अपनी फोटोज शेयर की है. पोस्ट को शेयर करते हुए किरण राव ने बेहद लंबा-सा कैप्शन भी लिखा है. इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि मैं तो 2026 में जमकर पार्टी करने के लिए पूरी तरह तैयार थी, तभी मेरे अपेंडिक्स ने मुझे याद दिलाया कि मुझे थोड़ा धीमा होना चाहिए. गहरी सांस लेनी चाहिए और शुक्रगुजार होना चाहिए.
क्या बोलीं किरण राव?
किरण ने आगे लिखा कि इन सभी के लिए हार्दिक आभार आधुनिक चिकित्सा (मुझे अभी भी समझ नहीं आ रहा कि 12 मिमी व्यास का वह पूरा अपेंडिक्स 10.5 मिमी कैथेटर से कैसे निकल गया, शुक्र है मैं डॉक्टर नहीं हूं), डॉ. कायोमर्ज कपाडिया और पूरी सर्जिकल टीम, इरा, पोपाय और शेफाली का प्यार और अस्पताल में रात भर रुकने के मजे के लिए, सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल की बेहतरीन देखभाल के लिए, मेरे दोस्तों और परिवार के लिए जो अक्सर मेरे फूले हुए होंठों पर हंसने आते थे, एक एलर्जी की प्रतिक्रिया के लिए, दुख की बात है कि अब मेरे होंठ सामान्य हो गए हैं और पहले जैसे नहीं रहे.
कैसी हैं किरण राव?
खैर, मुझे अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और मैं घर वापस आ गई हूं. नए साल में आराम से कदम रखने के लिए तैयार हूं. 2025 मेरे और मेरे परिवार के लिए अच्छा रहा और उम्मीद है कि 2026 सभी के लिए सुखद, आनंददायक, प्रेम से भरपूर और बेहतर होगा. पी.एस. ये तस्वीरें हैं: मेरे अस्पताल के कमरे से सीन, मेरे किम के जैसे होंठ, अस्पताल के आईडी टैग पर मेरा नाम और मैं अपने पहले भोजन का आनंद लेते हुए, शेफाली@theolivebranch.store @khan.ira @nupur.shikhare. किरण राव का अपेंडिक्स का ऑपरेशन हुआ है और वो अब ठीक हैं और अस्पताल से घर आ गई हैं.
यह भी पढ़ें- ’70 मिनट नहीं, पूरी जिंदगी का सवाल…’, Shah Rukh Khan का ये कैसा पोस्ट? इंटरनेट पर हो रहा वायरल
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
13 mins ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
3 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
6 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
7 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
7 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
23 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
1 day agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
1 day agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
1 day agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines