Katrina Kaif Pregnancy Rumours: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ (Merry Christmas) के प्रमोशन में बिजी है। ये 12 जनवरी को रिलीज होगी। इस बीच कैटरीना (Katrina Kaif) ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है जो फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। फैंस को उनकी ये फोटो देखकर लग रहा है कि वो प्रेग्नेंट हैं। दरअसल इंस्टाग्राम पर कैटरीना ने पॉल्का डॉट ड्रेस में फोटो शेयर की है, इसके साथ उन्होंने बालों को खुला रखा हुआ है।
यूजर्स ने इस तरह किया रिएक्ट
फोटो देखते ही फैंस ने पोस्ट पर कमेंट्स की बौछार कर दी। कुछ यूजर्स उन्हें बधाई दे रहे हैं, तो वहीं कुछ यूजर्स ने फोटो पर हार्ट इमोजी के साथ रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा, स्टनिंग, दूसरे यूजर ने लिखा, लगता है गुड न्यूज आने वाला है। दूसरे ने लिखा, बधाई हो सबको। तीसरे यूजर ने लिखा अनुष्का ने भी जब पॉल्का डॉट में फोटो शेयर की थी, कुछ दिन बाद वो प्रेग्नेंट हो गई थीं। फिलहाल कैटरीना के पोस्ट पर फैंस के कमेंट्स जारी हैं। हालांकि ये सिर्फ फैंस का अनुमान है, अभी कैटरीना की तरफ से इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
ये भी पढ़ें-कौन हैं Golden Globes 2024 को होस्ट करने वाले Jo Koy? जिन्होंने इवेंट के बीच में दिया विवादित बयान
कैसा है ट्रेलर?
कैटरीना की अपकमिंग फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ के ट्रेलर की अगर बात करें तो इसके ट्रेलर में कैटरीना और विजय सेतुपति के बीच अच्छी बातचीत दिखाई गई है। रमेश तौरानी, जया तौरानी, संजय राउत्रे और केवल गर्ग द्वारा निर्मित इस फिल्म में संजय कपूर, विनय पाठक, प्रतिमा कन्नन, टीनू आनंद, राधिका सरथकुमार, शनमुगराजा, केविन जय बाबू, राजेश विलियम्स और परी भी हैं। अश्विनी कालसेकर और राधिका आप्टे ने कैमियो रोल प्ले किया है।
विजय सेतुपति के साथ कैसा रहा कैटरीना का अनुभव
हाल ही में कैटरीना कैफ विजय सेतुपति के साथ फिल्म के प्रमोशनल इवेंट में गई थीं। कैटरीना ने इवेंट के दौरान सेतुपति के साथ फिल्म में काम करने के अपने अनुभव के बारे में बताया, उन्होंने इस दौरान कहा, विजय सर के साथ काम करने का मेरा अनुभव काफी अच्छा था, मैंने जैसा उनकी फोटो में उन्हें देखा तो वो इससे बिल्कुल अलग हैं।
संबंधित खबरें
किसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
1 hr agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
2 hrs agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
4 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
7 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
15 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
20 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
1 day agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
1 day agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
1 day ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines