Assam Floods 2026: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने असम के बाढ़ पीड़ितों की आर्थिक मदद की है. एक्टर ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 करोड़ रुपये दान किए, जिसके बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अभिनेता की तारीफ की है. आइए जानते हैं कि सीएम बिस्वा ने एक्टर की तारीफ में क्या कहा है?
मुख्यमंत्री कार्यालय ने दी जानकारी
दरअसल, असम के मुख्यमंत्री कार्यालय ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर ये जानकारी लोगों के साथ शेयर की है. उन्होंने समय पर मदद के लिए कार्तिक का धन्यवाद भी दिया है. मुख्यमंत्री कार्यालय ने लिखा है कि मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 करोड़ रुपये का उदार योगदान देने के लिए अभिनेता कार्तिक आर्यन का आभार.
सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने की तारीफ
इसके अलावा सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने उनके सराहनीय कदम और राज्य के राहत कार्यों में समय पर मदद के लिए उनकी तारीफ की है. इतना ही नहीं बल्कि हिमंत बिस्वा सरमा ने भी इस पोस्ट को रीपोस्ट किया और पर्सनली एक्टर का धन्यवाद किया है. उन्होंने लिखा है कि आपके उदार योगदान से सचमुच दिल खुश हो गया.
फिल्मी दुनिया के स्टार्स ने दिखाया समर्थन
इसी के साथ उन्होंने आगे लिखा कि कार्तिक आर्यन आपका सहयोग असम के लोगों की मदद में बहुत काम आएगा. गौरतलब है कि कार्तिक आर्यन की ये मदद ऐसे समय में आई है, जब एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई लोग असम की मदद के लिए अपील कर रहे हैं. जी हां, इसमें आलिया भट्ट, सिंगर पापोन, भूमि पेडनेकर ने असम के बाढ़ पीड़ितों के लिए अपना समर्थन दिखाया है.
सलमान खान भी कर रहे मदद
इतना ही नहीं बल्कि ये भी सुनने में आया है कि सलमान खान ने अपने फैन नेटवर्क के साथ मिलकर बाढ़ प्रभावित इलाकों में भोजन और जरूरी सामान बांटना शुरू कर दिया है. बता दें कि असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के ताजा आंकड़ों के अनुसार, मरने वालों की संख्या बढ़कर 78 हो गई है और सात जिलों में लाखों लोग प्रभावित हैं. अब फिल्मी दुनिया के सितारें भी लोगों की मदद को आगे आ रहे हैं.
यह भी पढ़ें- Spider Man Brand New Day ने पहले दिन की बंपर कमाई, ओपनिंग डे पर बनाए ये रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
2 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
10 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
11 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
14 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
15 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
18 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
20 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
21 hrs agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
23 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines