Sunjay Kapur First Death Anniversary: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर हाल ही में ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक करिश्मा को लेकर चर्चा हो रही है. करिश्मा ने अपने एक्स-हस्बैंड और जाने-माने बिजनेसमैन संजय कपूर की पहली पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है, जिसके बाद एक्ट्रेस लोगों के निशाने पर आ गई हैं. आइए जानते हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ?
करिश्मा कपूर ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमे उन्होंने संजय की याद में लिखा कि संजय आप हमारे दिल में हमेशा रहोगे. करिश्मा की इस पोस्ट के बाद ट्रोलर्स ने एक्ट्रेस को निशाने पर ले लिया है और इंटरनेट पर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं.
30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति का विवाद
गौरतलब है कि संजय कपूर के निधन के बाद से ही उनकी 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है. इस वजह से कुछ सोशल मीडिया यूजर्स करिश्मा कपूर को ट्रोल कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि मामला 30,000 करोड़ की प्रॉपर्टी का है, तो याद आना लाजमी है. इस तरह के कई रिएक्शन इंटरनेट पर लोग करिश्मा के पोस्ट को देखने के बाद दे रहे हैं.
प्रिया सचदेव से तीसरी शादी
बता दें कि 12 जून, 2025 को 53 साल की उम्र में संजय कपूर का निधन हो गया था. वहीं, करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी साल 2003 में हुई थी. इस शादी से उनके दो बच्चे हैं, जिनका नाम समायरा और कियान है, लेकिन साल 2016 में दोनों का तलाक हो गया था, जिसके बाद संजय ने साल 2017 में मॉडल प्रिया सचदेव से तीसरी शादी कर ली थी.
हाईकोर्ट पहुंची प्रिया
संजय की मौत के बाद उनकी प्रॉपर्टी को लेकर विवाद शुरू हुआ और उनकी तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. मामला कोर्ट में है. देखने वाली बात होगी कि इस पर क्या फैसला होगा. वहीं, करिश्मा सिंगल मदर हैं और उन्होंने इसके बाद कोई शादी नहीं की है.
यह भी पढ़ें- रामायण के लक्ष्मण कर रहे हैं खेतीबाड़ी, ग्लैमर से दूर सब्जी, फल और काजू उगा रहे Sunil Lahri
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
2 days agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
2 days ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
2 days ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
2 days agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
2 days ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
3 days agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines