Kareena Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान सुर्खियों में छाई हुई हैं. हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ, जिसके बाद फैंस और यूजर्स ने कयास लगाए कि करीना तीसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं. अब इस पर करीना कपूर की टीम ने खुद जवाब दे दिया है. आइए जानते हैं कि क्या सैफ अली खान 56 साल की उम्र में 5वें बच्चे के पिता बनेंगे?
करीना की टीम ने दिया जवाब
इंटरनेट पर करीना कपूर का हालिया वीडियो वायरल होने के बाद कई लोगों ने सवाल किए कि क्या एक्ट्रेस एक बार फिर से मां बनने वाली हैं. करीना की टीम ने अब इन अटकलों का जवाब दे दिया है. न्यूज24 से करीना की टीम ने बात करते हुए इन खबरों को निराधार बताया है. करीना की टीम ने कहा है कि करीना प्रेग्नेंट नहीं हैं और ये बात सच नहीं है. हाल ही में करीना छुट्टियों से वापस आई हैं.
वेकेशन पर गई थीं करीना
करीना कपूर अपने परिवार के साथ वेकेशन पर गई थीं. करीना ने अपने इंस्टाग्राम पर इसकी हालिया फोटोज भी शेयर की हैं, जिनको देखकर बिल्कुल नहीं कहा जा सकता है कि करीना कपूर एक बार फिर से मां बनने वाली हैं. कुल मिलाकर हालिया वीडियो के वायरल होने के बाद जो भी अटकलें लगाई गई, उनमें जरा भी सच्चाई नहीं है.
दो बच्चों की मां हैं करीना कपूर
अब करीना की टीम के इस बयान के बाद ये बात साफ हो गई है कि करीना कपूर तीसरी बार मां नहीं बन रही हैं और ये अटकलें बिल्कुल निराधार हैं. गौरतलब है कि करीना कपूर दो बच्चों की मां हैं. करीना ने साल 2012 में सैफ अली खान के साथ शादी की थी. साल 2016 में उन्होंने पहले बेटे तैमूर का स्वागत किया और फिर साल 2021 में दूसरे बेटे जेह का स्वागत किया.
करीना का पुराना इंटरव्यू
इतना ही नहीं बल्कि इस बीच अब करीना का एक पुराना इंटरव्यू भी चर्चा में आ गया है. दरअसल, टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, करीना कपूर ने अपने पुराने इंटरव्यू में बच्चे और फैमिली प्लानिंग को लेकर बात की थी. इस दौरान उन्होंने कहा था कि उन्हें और बच्चे नहीं चाहिए हैं. करीना ने कहा था कि सैफ अपनी पहली शादी अमृता सिंह से दो बच्चों सारा और इब्राहिम अली खान के पिता हैं. साथ ही वोग से बात करते हुए करीना ने कहा था कि सैफ को हर दशक में एक बच्चा हुआ है, बीस, तीस, चालीस और अब पचास की उम्र में. अब एक बार फिर से करीना और सैफ के पेरेंट्स बनने की अफवाह उड़ी है.
यह भी पढ़ें- Toxic की रिलीज से पहले होगा ग्रैंड इवेंट, फिर सितारों से सजेगी महफिल, कब और कहां होगा कार्यक्रम?
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
7 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
12 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
13 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
2 days ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
2 days agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
2 days agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
3 days agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
3 days ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
3 days ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines