Kamal Haasan First Hindi Film: सुपरस्टार कमल हासन की फिल्में फैंस के दिलों पर राज करती हैं. अभिनेता की फिल्मों का भी लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कमल हासन की पहली हिंदी फिल्म कौन-सी थी? इस फिल्म से जुड़ा एक कमाल का किस्सा है, जो शायद बहुत कम लोग जानते हैं. किस्से और कहानियों की इस सीरीज में आज हम आपको कमल हासन की इस फिल्म और इससे जुड़े इस किस्से के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं…
चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर किया था डेब्यू
दरअसल, कमल हासन ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपना एक्टिंग डेब्यू साल 1959/1960 में तमिल फिल्म Kalathur Kannamma से किया था. उस वक्त उनकी उम्र महज 4 से 6 साल के बीच थी. इसके बाद उन्होंने साल 1975 में फिल्म Apoorva Raagangal से बतौर मुख्य अभिनेता (लीड एक्टर) अपने करियर की शुरुआत की थी.
1981 में आई पहली हिंदी फिल्म
हालांकि, साल 1981 में कमल हासन ने पहली बार किसी हिंदी फिल्म में काम किया था. उस वक्त कमल, साउथ के सुपरस्टार बन चुके थे. इस फिल्म में कमल हासन के साथ रति अग्निहोत्री ने काम किया था, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कमल हासन अपनी पहली हिंदी फिल्म की लीड एक्ट्रेस रति अग्निहोत्री से नाराज क्यों थे?
फिल्म ‘एक दूजे के लिए’
कमल हासन की पहली हिंदी फिल्म की बात करें तो इस फिल्म का नाम ‘एक दूजे के लिए’ है. फिल्म में कमल हासन और रति अग्निहोत्री ने अहम रोल अदा किया था, लेकिन कमल फिल्म में रति के होने से नाखुश थे. फिल्म ‘एक दूजे के लिए’ के लिए तेलुगु फिल्म ‘मारो चरित्र’ (1978) का हिंदी रीमेक थी, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी.
क्यों लीड एक्ट्रेस से नाराज थे कमल हासन?
फिल्म ‘एक दूजे के लिए’ में ओरिजनल फिल्म की हीरोइन सरिता को नहीं लिया गया था और इस फिल्म में उनकी जगह ली रति अग्निहोत्री ने. यही वजह है कि कमल हासन अपनी पहली हिंदी फिल्म की लीड एक्ट्रेस से नाराज थे. कमल हासन इतने नाराज थे कि फिल्म के सेट पर वो रति से बात तक नहीं करते थे. हालांकि, इसका असर ना तो फिल्म के किसी सीन पर हुआ और ना ही गाने पर.
मेकर्स ने नहीं बदला था फैसला
जब ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई, तो इसने कमाल कर दिया और ये लोगों का दिल छू गई. हालांकि, फिल्म की रिलीज से पहले कुछ लोगों ने इसके मेकर्स से फिल्म की एंडिंग बदलने को भी कहा था क्योंकि हिंदी सिनेमा के दर्शक किसी भी फिल्म की हैप्पी एंडिंग पसंद करते हैं, लेकिन मेकर्स ने अपना फैसला नहीं बदला और फिल्म हिंदी में भी सुपरहिट हुई.
यह भी पढ़ें- हेमा मालिनी के लिए धर्मेंद्र ने छोड़ी 80s की सबसे महंगी फिल्म, फिर भी ब्लॉकबस्टर थी मूवी
संबंधित खबरें
रणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
3 hrs agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
5 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
1 day agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
1 day agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 day ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 day agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
2 days ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines