हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बॉक्स ऑफिस पर फ्राइडे को होगा 'महातांडव', Border 2 को चुनौती देंगी 2 हसीनाएं, कौन मारेगा बाजी?

Box Office Friday 30th. January Clash: बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते बवाल होने वाला है. एक साथ तीन स्टार्स की फिल्में आएंगी, तो बवाल होना तो लाजमी है. आइए जानते हैं कि इस वीक किन फिल्मों में क्लैश होगा?

विज्ञापन
Border 2. image credit- social media

Box Office Friday 30th. January Clash: बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का आना-जाना लगा रहता है. थिएटर्स में आने वाली फिल्मों का हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है. इन दिनों टिकट खिड़की पर सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ अपना जलवा दिखा रही है. इस बीच अब फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को टक्कर देने के लिए दो फिल्में आ रही हैं, जिससे इस फ्राइडे बॉक्स ऑफिस पर ‘महातांडव’ होगा. आइए जानते हैं कि इस वीक कौन-सी फिल्में रिलीज होने वाली हैं.

बॉक्स ऑफिस पर ‘महातांडव’

जनवरी का आखिरी वीक चल रहा है और इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर ‘बॉर्डर 2’ का जलवा है, लेकिन अब इस फिल्म को टक्कर देने के लिए रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ और तापसी पन्नू की फिल्म ‘अस्सी’ आने वाली हैं. दोनों ही फिल्मों को 30 जनवरी को रिलीज किया जा रहा है. अब फ्राइडे को टिकट खिड़की पर ना सिर्फ क्लैश होगा बल्कि तीनों फिल्मों के बीच जबरदस्त टकराव भी देखने को मिलेगा.

फिल्म ‘मर्दानी 3’

रानी मुखर्जी कि फिल्म ‘मर्दानी 3’ की बात करें तो इस फिल्म की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. इस फिल्म में रानी एक बार फिर से निडर पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में नजर आने वाली हैं. फिल्म के दोनों पार्ट्स को लोगों ने बेहद पसंद किया है और दोनों फिल्मों ने कमाल किया है. अब फिल्म के तीसरे पार्ट से भी यही उम्मीद की जा रही है.

विज्ञापन

फिल्म ‘अस्सी’

इसके अलावा अगर तापसी पन्नू की फिल्म ‘अस्सी’ की बात करें तो इस फिल्म को भी 30 जनवरी को रिलीज किया जा रहा है. फिल्म का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है. फिल्म में तापसी एक वकील के किरदार में नजर आने वाली हैं. तापसी के अलावा इस फिल्म में कनी कुसरुति, रेवती, नसीरुद्दीन शाह, जीशान अय्यूब, मनोज पाहवा समेत कई कमाल के कलाकार नजर आने वाले हैं.

कौन मारेगा बाजी?

एक तरफ दो फिल्मों में क्लैश होगा, तो तीसरी फिल्म को इन दोनों फिल्मों का सामना करना पड़ेगा. अब अगर तीन बड़े स्टार्स की फिल्में एक साथ टिकट खिड़की पर आएगी, तो ‘महातांडव’ होने से कौन रोक सकता है. अब देखने वाली बात ये होगी कि इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर कैसा हाल होता है?

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- ‘मेरी टेल बोन टूट…’, Border 2 की शूटिंग नहीं थी आसान, Varun Dhawan को लगी चोट, देखें वीडियो

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola