Independence Day 2026: एक बार फिर से पूरा देश आजादी का जश्न मनाने के लिए तैयार है. आजादी के इस खास मौके पर सभी ज्यादातर देशभक्ति से भरी फिल्में देखना पसंद करते हैं. अगर आप भी सनी देओल की फैन हैं और इस स्वतंत्रता दिवस पर उनकी फिल्में देखना चाहते हैं, तो वीकेंड पर आप सनी की इन फिल्मों को देख सकते हैं, जिन्हें देखकर ना सिर्फ देशभक्ति जागेगी बल्कि जोश भी बढ़ेगा. आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में…
सनी देओल की देशभक्ति से भरी फिल्में
बंटवारा 1947
अगर आप सनी देओल की कोई नई फिल्म तलाश कर रहे हैं, तो स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले यानी 14 अगस्त को उनकी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ रिलीज हो रही है. इस फिल्म को आप सीधे थिएटर में जाकर देख सकते हैं. ये फिल्म 1947 के भारत-पाकिस्तान विभाजन के बैकग्राउंड पर बेस्ड है.
इंडियन
इसके अलावा सनी देओल की फिल्म ‘इंडियन’ भी देशभक्ति और एक्शन के शौकीनों के लिए एक बेहतर ऑप्शन हो सकती है. साल 2001 में आई इस फिल्म में सनी देओल ने एक पुलिस अधिकारी का किरदार निभाया था, जो देश और व्यवस्था के खिलाफ होने वाली साजिशों से लड़ता है. इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो, ZEE5 और MX Player पर देख सकते हैं.
बॉर्डर
अगर सनी देओल की देशभक्ति वाली फिल्मों की बात हो रही है, जो फिल्म ‘बॉर्डर’ का नाम जरूर आता है. साल 1997 में रिलीज हुई इस फिल्म में सनी देओल ने मेजर कुलदीप सिंह का किरदार निभाया था. अगर आप फिर से इस फिल्म को देखना चाहते हैं, तो इसे आप अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं.
मां तुझे सलाम
इसके अलावा साल 2002 में रिलीज हुई सनी देओल की फिल्म ‘मां तुझे सलाम’ भी इस लिस्ट में आती है. फिल्म में सनी देओल ने मेजर प्रताप सिंह का किरदार निभाया था. इस फिल्म को भी आप अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं. फिल्म में देश के लिए मर-मिटने का जज्बा और सैनिकों की बहादुरी देखने को मिलती है.
गदर: एक प्रेम कथा
इसी के साथ सनी देओल की फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ भी इस लिस्ट में है क्योंकि ये सिर्फ एक प्रेम कहानी नहीं है बल्कि बंटवारे के दौर की भावनाओं और देश से जुड़े जज्बातों को भी दिखाती है. सनी की इस फिल्म को आप Zee5 और amazon prime पर देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें- Salman Khan की 7 Dogs का ट्रेलर रिलीज, भाईजान और संजू बाबा का दिखा अलग अंदाज, कब रिलीज होगी फिल्म?
संबंधित खबरें
King का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
2 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
18 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
23 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
2 days ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
2 days agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
2 days agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
3 days agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
3 days ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines