2023 में फिल्म इंडस्ट्री के इस विलेन ने कमाए सबसे ज्यादा पैसे, ये रहे इस साल के दमदार खलनायक

Highest Paid Villain of 2023: इस साल फिल्मों में एक्टर्स के साथ-साथ विलेन का भी खूंखार रूप खूब देखने को मिला, आइए जानते हैं 2023 में किसने विलेन के रोल में ज्यादा पैसे कमाए हैं।

Untitled design

image credit-instagram

Highest Paid Villain of 2023: 2023 का आज आखिरी दिन है, ये साल फिल्म इंडस्ट्री के लिए कई मायनों से अच्छा रहा, जहां इस साल शाहरुख खान, रणबीर कपूर, प्रभास ने अपनी फिल्म से करोड़ों में पैसे कमाए हैं। दूसरी तरफ ये साल फिल्मों में विलेन का रोल प्ले कर रहे एक्टर्स के लिए भी काफी अच्छा रहा, उन्होंने इससे काफी मोटा पैसा कमाया है। आइए बताते हैं इस साल कौन से विलेन ने सबसे ज्यादा पैसा कमाया है। ये ऐसा एक्टर है, जिसने सुपरस्टार शाहरुख खान और साउथ एक्टर रजनीकांत के साथ भी काम किया है, ये और कोई नहीं साउथ के स्टार विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) हैं। एक समय ऐसा भी जब इन्होंने 16 रिजेक्शन का सामना किया था।

विज्ञापन

कौन है ये सबसे महंगा विलेन?

विज्ञापन

विजय सेतुपति ने शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर हिट ‘जवान’ में विलेन का रोल प्ले किया। उन्होंने ‘काली’ का दमदार कैरेक्टर निभाया। डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने फिल्म के लिए 21 करोड़ की फीस चार्ज की थी। बताया जा रहा एक विलेन के रोल के लिए 21 करोड़ इस साल की सबसे ज्यादा मांगी जाने वाली फीस थी।

जॉन अब्राहम

विज्ञापन

दूसरे नंबर पर आता है जॉन अब्राहम का नाम। इस एक्टर ने ‘पठान’ में विलेन का रोल प्ले किया था और फिल्म के लिए 20 करोड़ रुपए चार्ज किए थे। ‘टाइगर 3’ में इमरान हाशमी ने विलेन के रूप में एंट्री की। उन्होंने फिल्म में विलेन का किरदार निभाया था। इमरान का रोल सब को बहुत पसंद आया और उन्होंने इस फिल्म के लिए 8 करोड़ रुपए चार्ज किए थे।

विज्ञापन

संजय दत्त ने लियो से कितने कमाए?

इस साल विलेन की लिस्ट में एक और चर्चित नाम सामने आया है, वो है संजय दत्त। संजय दत्त ने ‘लियो’ में एंटनी दास का खतरनाक रोल प्ले किया था, उनका ये जबरदस्त रोल फैंस को बहुत पसंद आया और उन्होंने भी इस फिल्म के लिए 8 करोड़ चार्ज किए थे।

विज्ञापन

गूंगे के रोल में बॉबी देओल ने मांगी कितनी फीस?

विज्ञापन

अब बात करते हैं इस साल के इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चित नाम बॉबी देओल की। बॉबी देओल ने फिल्म ‘एनिमल’ में ‘अबरार हक’ का रोल प्ले किया था, गूंगे किरदार में नजर आए बॉबी देओल का खूंखार रोल सबको पसंद आया था, उन्होंने इस फिल्म के लिए 4 करोड़ रुपए मांगे थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ