Hema Malini को किसने दिया था 'ड्रीमगर्ल' का टाइटल, आखिर क्या थी इसके पीछे की वजह?

Hema Malini: बॉलीवुड की ड्रीमगर्ल यानी हेमा मालिनी आज भी लोगों केो दिलों पर राज करती हैं. हर कोई हेमा की एक्टिंग और खूबसूरती का दीवाना है. इस बीच अब हेमा का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है.

Hema Malini

Hema Malini. image credit- social media

Hema Malini: बॉलीवुड की ड्रीमगर्ल यानी हेमा मालिनी की ना सिर्फ एक्टिंग बल्कि उनकी खूबसूरती के आज भी लोग दीवाने हैं. हेमा के काम और उनकी अदाओं की लोग अलग ही सराहना करते हैं. अपनी खूबसूरती से हर किसी को दीवाना बनाने वाली हेमा हमेशा से ही लोगों के दिलों पर राज करती आई हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि हेमा मालिनी को ही ड्रीमगर्ल क्यों कहा जाता है? आखिर किसने उन्हें ये टाइटल दिया है? अगर आप नहीं जानते हैं, तो आइए आपको बताते हैं.

विज्ञापन

किसने दिया ‘ड्रीमगर्ल’ टाइटल?

हेमा मालिनी को ड्रीमगर्ल टाइटल किसी और ने नहीं बल्कि खुद बॉलीवुड के शोमैन राज कपूर ने दिया था. अब आपके मन में ये सवाल भी जरूर आया होगा कि आखिर ऐसी क्या वजह रही कि राज कपूर ने हेमा को ही ये टाइटल दिया, तो इसका खुलासा भी खुद हेमा मालिनी ने एक इंटरव्यू में कर दिया है.

विज्ञापन

हेमा का पुराना वीडियो वायरल

दरअसल, हेमा मालिनी का एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में हेमा मालिनी ग्रीन कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं, जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही हैं. वीडियो में हेमा बताती हैं कि उनकी पहली फिल्म राज कपूर के साथ थी, जिसका नाम ‘सपनों का सौदागर’ था.

क्या बोलीं हेमा मालिनी?

हेमा ने वीडियो में आगे कहा कि वो बिल्कुल अलग तरीके से सोचते थे और उन्होंने कहा कि तुम्हारा नाम आज से ड्रीमगर्ल है. हेमा ने कहा कि राज कपूर का मानना था कि जब फिल्म का नाम ‘सपनों के सौदागर’ है, तो हीरोइन का नाम भी अलग होना चाहिए, जो ड्रीमगर्ल है.

विज्ञापन

बॉलीवुड की ‘ड्रीमगर्ल’

इसी फिल्म के बाद से हेमा मालिनी को बॉलीवुड की ‘ड्रीमगर्ल’ का खिताब मिल गया और उन्हें इसी नाम से जाना जाने लगा. इसके अलावा अगर इस फिल्म की बात करें तो फिल्म ‘सपनों के सौदागर’ को साल 1968 में रिलीज किया गया था. ये फिल्म हर किसी को बेहद पसंद आई थी और लोगों ने इसे बेहद प्यार दिया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ