Ashish Vidyarthi का हुआ एक्सीडेंट, वाइफ भी थीं साथ, कैसी है एक्टर की हालत?

Ashish Vidyarthi: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और फूड ब्लॉगर आशीष विद्यार्थी और उनकी पत्नी का एक्सीडेंट हो गया है. ये खबर सुनने के बाद फैंस टेंशन में आ गए हैं. आइए जानते हैं कि आखिर कैसी है आशीष की हालत?

Ashish Vidyarthi

Ashish Vidyarthi. image credit- social media

Ashish Vidyarthi: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और फूड ब्लॉगर आशीष विद्यार्थी और उनकी पत्नी का एक्सीडेंट हो गया है. इसकी जानकारी खुद अभिनेता ने एक वीडियो के जरिए दी है. सोशल मीडिया पर जैसे ही आशीष विद्यार्थी का ये वीडियो सामने आया, तो फैंस हैरान और परेशान हो गए और टेंशन में आ गए. अभिनेता ने अपना हेल्थ अपडेट शेयर किया है. आइए जानते हैं कि आखिर कैसी है आशीष विद्यार्थी की हालत?

विज्ञापन

कैसी है आशीष विद्यार्थी की हालत?

आशीष विद्यार्थी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में अभिनेता ने अपने साथ हुए हादसे के बारे में जानकारी दी. वीडियो में आशीष विद्यार्थी कह रहे हैं कि मैं अजीब से टाइम पर लाइव कर रहा हूं, आप सभी को बताने के लिए कि रुपाली और उन्हें एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी. हम दोनों ठीक हैं और रुपाली ऑब्जर्वेशन में हैं.

विज्ञापन

आशीष ने क्या कहा?

आशीष ने आगे कहा कि ऑल इल वेल और मैं भी ठीक हूं. छोटी-सी चोट आई है, लेकिन बाकी सब ठीक है. ये बस आपको बताने के लिए है कि हां, हुआ है, लेकिन घबराने की बात नहीं है. मैंने पुलिस से पता किया है उस बाइक राइडर को भी होश आ गया है. सबका अच्छा हो, सब ठीक हो. आपसे भी यही बताना चाहते हैं.

फैंस कर रहे जल्दी ठीक होने की दुआ

इतना ही नहीं बल्कि इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने इसके कैप्शन में लिखा कि रूपाली और मैं ठीक हैं, हम डॉक्टरों की निगरानी में हैं, लेकिन सब ठीक है. आपके प्यार के लिए धन्यवाद. आशीष के इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस ने राहत की सांस ली है और सभी आशीष और उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं.

विज्ञापन

कैसे हुआ हादसा?

गौरतलब है कि इस मामले में सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया है कि आशीष अपनी वाइफ के साथ एक रेस्तरां में खाना खाने गए थे. इस दौरान जब वो वापस लौट रहे थे, तो सड़क पार करते हुए दोनों इस हादसे का शिकार हो गए. एक तेज रफ्तार बाइक ने दोनों को टक्कर मार दी और दोनों घायल हो गए हैं, लेकिन घबराने की बात नहीं हैं और दोनों ठीक हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ