Hema Malini in Gulzar book launch event:फिल्म निर्माता, गीतकार और कवि गुलजार (Gulzar) की लेटेस्ट जीवनी ‘गुलजार साब: हजार रहें मुड़ के देखीं’ का लोकार्पण किया गया। इस कार्यक्रम में एक्ट्रेस हेमा मालिनी भी नजर आईं। इवेंट में दिग्गज एक्ट्रेस ने गुलजार से जुड़ी कई पुरानी बातों का खुलासा किया। हेमा मालिनी (Hema Malini) ने इस दौरान गुलजार के साथ अपनी एक्टिंग के दिनों को भी याद किया।
गुलजार ने लंबे बाल रखने से कर दिया था मना
हेमा मालिनी ने 1975 में आई अपनी फिल्म ‘खुशबू’ को लेकर भी चर्चा की, उन्होंने बताया, एक जमाने में हीरोइन लंबे बाल और हाई मेकअप को लेकर ज्यादा सजग रहती थीं । अगर हमारे बाल लंबे नहीं होते थे तो हम बालों में विग लगाकर रहते थे। जब मैं गुलजार के सेट पर गई तो उन्होंने मुझे लंबे बाल रखने से मना कर दिया। गुलजार ने कहा, कोई दिखावा करने की जरूरत नहीं जैसे हो वैसे रहो। फिर मेरी मां मुझे मेकअप रूम लेकर गईं और उन्होंने मेरी साड़ी भी बदलवा दी क्योंकि वो सिंपल लग रही थीं।
ये भी पढ़ें-Hrithik Roshan Birthday: मां ने शेयर की ऋतिक के बचपन की तस्वीर
कैमरे के सामने ऐसे शूट करती थीं हेमा मालिनी
इसके बाद हेमा मालिनी ने ये भी बताया जब वो कैमरे के सामने शूट करती तो उन्हें बहुत तेज बोलने की आदत थी, गुलजार ये देखकर परेशान हो गए थे और उन्होंने मुझसे पूछा-तुम्हें कहा जाना है? मैंने कहा, मुझे अगले शूट पर जाना है। ये बात सुनकर गुलजार कहते हैं, शूट बाद में हो जाएगा, पहले तुम धीरे और थोड़ा क्लियर बोलो। मेरे लिए धीरे बोलना थोड़ा मुश्किल था।
हेमा मालिनी ने आगे डांस करते वक्त अपने एक्सप्रेशन के बारे में भी बात की, एक्ट्रेस ने बताया जब वो डांस करतीं थीं तो उनकी आंखें ऊपर चढ़ जाती थी, लेकिन गुलजार को ये पसंद नहीं आता था तो वो हेमा मालिनी को कई टेक लेने के लिए बोलते थे।
संबंधित खबरें
हॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
2 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
4 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट गोवा में फैमिली के साथ वेकेशन कर रहीं एन्जॉय
5 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
23 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
1 day agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
1 day ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
1 day ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
1 day ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
2 days ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines