Priyanka Chopra ने अमेरिका से Mary Kom को भेजा स्पेशल मैसेज, Bigg Boss 20 की कंटेस्टेंट से क्या कहा?

Priyanka Chopra, Mary Kom: टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ की शुरुआत हो चुकी है. शो में 16 कंटेस्टेंट्स नजर आए हैं, जिसमें बॉक्सिंग की दुनिया की दिग्गज खिलाड़ी मैरी कॉम का नाम भी शामिल है.

Priyanka Chopra, Mary Kom

प्रियंका चोपड़ा ने मैरी कॉम को भेजा खास मैसेज. image credit- JioHotstar Reality instagram

विज्ञापन

Priyanka Chopra, Mary Kom: टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ का आगाज हो चुका है. बीती शाम यानी 6 सितंबर को सलमान खान के शो का ग्रैंड प्रीमियर था. शो में इस बार 16 कंटेस्टेंट्स आए हैं, जिनमें बॉक्सिंग की दुनिया की दिग्गज खिलाड़ी मैरी कॉम का नाम भी शामिल है. मैरी कॉम अब बिग बॉस 20 में अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार है. शो के लिए प्रियंका चोपड़ा ने भी मैरी कॉम को खास मैसेज भेजा है.

प्रियंका चोपड़ा का वीडियो

दरअसल, ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में देसी गर्ल ने मैरी कॉम को स्पेशल मैसेज दिया है. प्रियंका चोपड़ा ने मैरी से कहा कि हेलो मैरी, मैं आपको शुभकामनाएं देती हूं, आप बिग बॉस के घर में जा रही हैं. इस दौरान पीसी ने उनके साहस और मुश्किल परिस्थितियों से लड़ने की क्षमता की जमकर तारीफ की है.

विज्ञापन

बाकी कंटेस्टेंट्स को चेतावनी

इसके बाद प्रियंका चोपड़ा ने घर के बाकी सभी कंटेस्टेंट्स को भी चेतावनी दी है. प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि अगर किसी को मैरी के सामने टिकना है, तो उसे लंबी रेस के लिए तैयार रहना होगा. इस बाद प्रियंका ने मजाकिया अंदाज में मैरी के ‘नॉकआउट’ की ताकत का जिक्र करते हुए बाकी कंटेस्टेंट्स को सतर्क रहने की सलाह दी है.

क्या बोलीं देसी गर्ल?

प्रियंका ने कहा कि मैरी आप बस जैसी हैं, वैसी रहना. खुले दिल से खेलिए, मैं आपकी जर्नी देखने के लिए एक्साइटेड हूं. बहुत सारा प्यार. देसी गर्ल का ये वीडियो देखने के बाद हर किसी ने इस पर अपना-अपना रिएक्शन दिया और लोगों ने खूब कमेंट्स किए. गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म ‘मैरी कॉम’ में मैरी के किरदार को शानदार ढंग से निभाया था.

निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहीं मैरी

इसके अलावा अगर मैरी कॉम की बात करें तो कुछ समय पहले ही मैरी कॉम अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रही थीं. दरअसल, उनके अलग हो चुके पति की ओर से लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद उन्होंने सार्वजनिक रूप से अपनी सफाई दी थी और मैरी को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था.

विज्ञापन

शो के कंटेस्टेंट्स

अब मैरी कॉम, बिग बॉस 20 में नजर आ रही हैं और एक नई शुरुआत के लिए तैयार हैं. शो में मैरी कॉम के अलावा माही विज, कनिका मान, आसिफ खान, ईशा रिखी, लव गिल, अमन गांधी जैसे कंटेस्टेंट्स नजर आए हैं. देखने वाली बात होगी कि इस बार शो में क्या अलग और खास देखने को मिलता है. अब इसका पता शो के आने वाले एपिसोड्स में ही लगेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ