Hanuman Ansh Star Cast Fees: विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ लगातार कमाई करने में लगी हुई है. भले ही फिल्म को पहले कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला, लेकिन इस फिल्म ने साबित कर दिया है कि अच्छी कहानी कभी भी लोगों के दिलों को छू सकती है. इस बीच अब फिल्म की स्टारकास्ट की फीस भी रिवील हो गई है. आइए जानते हैं कि इस फिल्म के लिए मेकर्स ने कलाकारों पर कितना खर्चा किया है?
फिल्म ‘हनुमान अंश’ की कास्ट की फीस
फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्टारकास्ट की फीस की अगर बात करें तो मेकर्स ने फिल्म की कास्ट पर अच्छा खासा खर्चा किया है. इस फिल्म में शोभिनव सत्य ने अहम किरदार निभाया है, जिसके लिए उनकी फीस 15 लाख रुपये बताई गई है. चंदन आनंद ने इस फिल्म में काम करने के लिए 8 लाख रुपये चार्च किए हैं.
किसे मिली कितनी फीस?
मेकर्स ने विहान शेडगे को इस फिल्म के लिए 5 लाख रुपये बतौर फीस दिए हैं. इसके अलावा फिल्म के लिए अनिल रस्तोगी की फीस 4 लाख रुपये है. साथ ही फिल्म के लिए पूर्णिमा तिवारी की फीस 3.5 लाख रुपये है. इसी के साथ इस फिल्म के लिए गुलशन पांडे की फीस 3 लाख रुपये है.
बजट और कलेक्शन
गौरतलब है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल की कमाई कर रही है. वहीं, अगर रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ‘हनुमान अंश’ को लगभग 1.8 करोड़ रुपये में तैयार किया गया है. इस फिल्म ने 27 दिन में लगभग 61.88 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. फिल्म की कमाई की रफ्तार तेज हो गई है और माना जा रहा है कि जल्दी ही ये फिल्म 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले सकती है.
फिल्म की कहानी
बता दें कि इस फिल्म की कहानी नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित है, जिन्हें उनके भक्त स्वयं भगवान हनुमान का अवतार मानते हैं और महाराज जी कहकर बुलाते हैं. ये फिल्म 7 अगस्त को भारत में रिलीज हुई थी. वहीं, फिल्म को 11 सितंबर को इंटरनेशनल मार्केट में रिलीज किया जा रहा है. अगर आपने भी अभी तक इस फिल्म को नहीं देखा है, तो आप इसे सिनेमाघरों में देख सकते हैं.
किसने निभाया कौन-सा रोल?
बताते चलें कि फिल्म ‘हनुमान अंश’ में शोभिनव सत्य ने नीम करोली बाबा का रोल अदा किया है. इसके अलावा चंदन आनंद ने इस फिल्म में राम नंदन भोसले का रोल प्ले किया है. फिल्म में अनिल रस्तोगी महंत जी के रोल में नजर आ रहे हैं. इनके अलावा इस फिल्म में इंस्पेक्टर धरम सिंह के किरदार में गुलशन पांडे हैं.
यह भी पढ़ें- कौन हैं Nitish Rajput, जिनका विवादों से रहा गहरा नाता, अब क्यों हो रही इनकी चर्चा?
संबंधित खबरें
'घी मुफ्त...', कपिल शर्मा के शो में करीना कपूर ने बताया ब्यूटी सीक्रेट
9 hrs ago'ऐसे लोगों को...', तनुश्री दत्ता को नाना पाटेकर के बेटे ने दिया करारा जवाब
12 hrs agoअब कैसी है नुसरत भरूचा की हालत? स्पाइन सर्जरी के बाद लौटीं घर
13 hrs agoभारत छोड़ने के नोटिस के बीच इमरान खान के लिए गर्लफ्रेंड लेखा का खास पोस्ट
14 hrs ago'यश बॉस से सीखूंगा...', 'रामायण' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में छाए रणबीर कपूर
15 hrs agoVideo: रणबीर की 'रामायण' का नया ट्रेलर लॉन्च, राम-रावण युद्ध की दिखी झलक
1 day agoप्रहार मूवी रिव्यू: राजकुमार राव का पावरफुल अवतार, दिल छूती है कहानी
1 day agoचेक बाउंस केस में फंसे राजपाल यादव को SC से मिली राहत, वापस मिलेगा पासपोर्ट
1 day agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
1 day agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, अब एक्टर जाएंगे हाईकोर्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines