कौन हैं Nitish Rajput, जिनका विवादों से रहा गहरा नाता, अब क्यों हो रही इनकी चर्चा?

Who is Nitish Rajput: मशहूर यूट्यूबर और एजुकेटर नीतीश राजपूत को लेकर खूब चर्चा हो रही है. सभी नीतीश के बारे में जानना चाहते हैं. आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं नीतीश राजपूत?

Youtuber Nitish Rajput

कौन हैं नीतीश राजपूत? image credit: Facebook (Nitish Rajput )

Who is Nitish Rajput: मशहूर यूट्यूबर और एजुकेटर नीतीश राजपूत इन दिनों सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक नीतीश की चर्चा हो रही है. इस बीच लोग नीतीश राजपूत के बारे में जानना चाहते हैं कि आखिर वो कौन हैं और उनको लेकर कैसी चर्चा हो रही है. आइए जानते हैं इनके बारे में…

विज्ञापन

कौन हैं नीतीश राजपूत?

नीतीश राजपूत की अगर बात करें तो नीतीश राजपूत एक फेसम यूट्यूबर और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं. नीतीश अपने रिसर्च बेस्ड वीडियो के लिए मशहूर हैं. नीतीश की वीडियो में देश-दुनिया के मुद्दों, सोशल सब्जेक्ट, शासन व्यवस्था और करंट अफेयर्स को ईजी लैग्वेंज में समझाने की कोशिश की जाती है.

विज्ञापन

नीतीश की बड़ी फैन फॉलोइंग

इसके अलावा अगर नीतीश की बात करें तो उनके यूट्यूब चैनल पर 8 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं. इंस्टाग्राम और फेसबुक पर भी नीतीश की बड़ी फैन फॉलोइंग है और उनके वीडियो का अंदाज सामान्य मनोरंजन कंटेंट से अलग होता है, जो उनके फैंस और यूजर्स को पसंद आता है.

विवादों से पुराना नाता

गौरतलब है कि नीतीश राजपूत का विवादों से भी पुराना नाता रहा है. जी हां, इसी साल एक बड़े विवाद को लेकर नीतीश चर्चा में रहे हैं. दरअसल, SSC परीक्षाओं से जुड़े एक वीडियो में उन्होंने परीक्षा के टेंडर और वेंडर चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाए थे. रिपोर्ट्स के अनुसार, नीतीश ने अपने वीडियो में RTI से मिले जवाबों और सार्वजनिक दस्तावेजों का हवाला देते हुए कई सवाल उठाए थे.

विज्ञापन

मानहानि का केस

इतना ही नहीं बल्कि इसके बाद SSC परीक्षाओं के लिए टेक्नोलॉजी और परीक्षा संबंधी सेवाएं देने वाली कंपनी Eduquity Technologies ने भी नीतीश राजपूत के खिलाफ दिल्ली में 2.5 करोड़ रुपये की मानहानि का मुकदमा दायर किया था. कंपनी का आरोप है कि वीडियो में किए गए दावे भ्रामक थे और उनसे उसकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है. साथ ही कंपनी ने कथित तौर पर वीडियो हटाने और मुआवजे की मांग भी की थी.

पाकिस्तान में बैन हुआ चैनल

भले ही मामला हाईलाइट हुआ, लेकिन नीतीश राजपूत ने अपने वीडियो को हटाने से इनकार कर दिया था. उनका कहना है कि उनकी रिपोर्टिंग तथ्यों और उपलब्ध दस्तावेजों पर आधारित थी. बता दें कि ये मामला फिलहाल कोर्ट में है. इतना ही नहीं बल्कि इसके पहले भी नीतीश राजपूत पाकिस्तान में अपने यूट्यूब चैनल को लेकर भी चर्चा में आ चुके हैं.

विज्ञापन

नीतीश ने क्या कहा?

दरअसल, नीतीश ने खुद दावा किया था कि 10 मई को पाकिस्तानी सरकार ने उनके खिलाफ कानूनी शिकायत की थी. साथ ही उनका यूट्यूब चैनल भी वहां पर ब्लॉक कर दिया गया था. उन्होंने बताया कि इसके बाद उनके चैनल ने कुछ ही घंटों में 7 मिलियन सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा पार कर लिया था.

बिग बॉस 20 में आ सकते हैं नजर

अब नीतीश को लेकर चर्चा हो रही है कि वो टीवी के पॉपलुर रियलिटी शो बिग बॉस 20 में नजर आने वाले हैं. हालांकि, अभी तक इसको लेकर कोई भी ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आई है, लेकिन सुनने में यही आया है कि नीतीश, सलमान खान के शो में एंट्री ले सकते हैं. अब देखने वाली बात होगी कि वो शो में आते हैं या नहीं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ