Govinda: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी वाइफ सुनीता अहूजा लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक दोनों को लेकर खूब बातें हो रही हैं. सुनीता अहूजा के आपत्तिजनक बयान और गालियां भी चर्चा में हैं. इस बीच अब गोविंदा ने खुद सुनीता के इन बयानों पर गुस्सा जाहिर करते हुए उन्हें चेतावनी दे दी है. आइए जानते हैं कि गोविंदा का क्या कहना है?
गोविंदा का वीडियो
दरअसल, सोशल मीडिया पर गोविंदा का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में गोविंदा ने कहा कि सुनीता जी, आप बहुत मां-बहन की गालियां देने लगी हैं. ईश्वर से आप मनाइए कि आपसे लोग प्रेरित हो गए, तो अब आपका आइना देखेंगे. युवा जो हैं, वो आपसे उम्मीद करेंगे कि आप जैसा व्यवहार करेंगी, वो भी उसे फॉलो करेंगे.
सुनीता को गालियां देने से मना किया
गोविंदा ने आगे कहा कि कहीं ऐसा ना हो कि आपके साथ ही लोग फिर मां-बहन की गालियां देना शुरू कर दें, तो बहुत लज्जित हो जाएंगे हम सब और ये ठीक नहीं है, मत करो ये. बहुत सस्ता कर दिया है ये मां-बहन का नाम, आपसे ये अपेक्षित नहीं है. गोविंदा ने आगे कहा कि जो काम बाहर मुझे मिलता है, वो मैं करता नहीं हूं और जो मैं कर रहा हूं, उसमें आप हस्तक्षेप कर रही हैं.
क्या बोले गोविंदा?
उन्होंने कहा कि जब आप अपना काम कर रही थी, चाहे वो खाने का शो था, चाहे वो लॉकडाउन था, टीना से कहकर दोनों शो में आपने ऐसे-वैसे, येन-केन-प्रकारेण मुझे बुलाया और मुझसे सेवाएं लीं. खैर, वो तो आपका हक है और जिस वक्त मैंने फिल्म शुरू की है, तो अब आप एक भी कसर नहीं छोड़ रही हैं कि मैं लोगों के दिल से उतर जाऊं, बदनाम हो जाऊं या कुछ ऐसा हो जाए कि मेरा बिजनेस ना हो.
युवाओं के साथ काम करने को लेकर क्या कहा?
गोविंदा ने कहा कि उम्र का ये जो सिलसिला आपने चलाया है, तो मैं आपकी जानकारी के लिए पुन: याद दिला दूं कि देश के सभी बड़े कलाकारों ने उन सभी लड़कियों के साथ काम किया, जो यंगस्टर्स रही हैं. उन्हें अच्छी फिल्में, नाम, शोहरत और इज्जत मिली है. इन्हीं युवाओं के साथ काम करने का मौका मिला और इसीलिए ये युवा नजर आए.
सुनीता को गोविंदा की चेतावनी
उन्होंने कहा कि आप ये नहीं चाह रही हैं कि मैं युवा कैसे दिख सकता हूं और आप अपनी छोटी सी अपेक्षाओं के कारण एक बहुत बड़े बिजनेस पर घात करने में लगी हैं, आपके पीछे जो ग्रुप है, जो गैंग है, वो सभी वाकिफ हैं. गोविंदा ने सुनीता को चेतावनी देते हुए कहा कि वो उनके बिजनेस पर घात लगाने की कोशिश कर रही हैं और ऐसी हरकतें कर रही हैं, जिनसे वो लोगों की नजरों में गिर जाएं.
यह भी पढ़ें- Awarapan 2 OTT पर कब और कहां होगी रिलीज, क्या फिल्म के लिए करना होगा लंबा इंतजार?
संबंधित खबरें
रकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
3 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
6 hrs agoसलमान खान की 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज?
1 day ago'डटकर सामना किया...', शाहरुख खान ने स्मित मच्छार की बहादुरी को किया सलाम
1 day ago'दृश्यम 3' ने 2 दिनों में 100 करोड़ किए पार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 day agoOTT पर देखें प्लेन हाईजैक की सच्ची घटना पर बनी 6 एपिसोड वाली सीरीज IC 814
1 day ago1969 का विवादित सीन, एक्टर की हरकत से रो पड़ी एक्ट्रेस; 10 साल अटकी फिल्म
1 day ago23 साल में बनी ‘लव एंड गॉड’, रिलीज से पहले 2 एक्टर्स और डायरेक्टर की मौत
1 day ago‘वेल डन ब्रो...’, स्मित मच्छार को सलमान खान का सलाम, शेयर किया पोस्ट
2 days agoअर्जुन रामपाल की थ्रिलर फिल्म '3 मंकीज' का हुआ ऐलान, जानें कब होगी रिलीज
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines