Popular Actress: फिल्म इंडस्ट्री में हर कलाकार को बेहद मेहनत करनी पड़ती है और मेहनत के दम पर ही स्टार्स दुनियाभर में फेमस हो पाते हैं, लेकिन उनके लिए इस सफर को तय करना आसान नहीं होता. आज हम आपको एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने तमिस सिनेमा से डेब्यू किया था और फिर बॉलीवुड में आने की कोशिश की, लेकिन जब हिंदी सिनेमा ने भी उन्हें भाव नहीं दिया, तो वो हॉलीवुड जा पहुंची और आज दुनियाभर में उनके लाखों-करोड़ों चाहने वाले हैं. आइए जानते हैं कि ये हसीना कौन हैं?
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा
दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि पॉपुलर एक्ट्रेस और ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा हैं. 43 साल की प्रियंका चोपड़ा आज हर किसी के दिल पर राज करती हैं. मिस वर्ल्ड बनने के बाद प्रियंका ने तमिल फिल्म ‘थमिजान’ (2002) से एक्टिंग की शुरुआत की थी. शुरुआत में देसी गर्ल ने भले ही तमिल से शुरुआत की थी, लेकिन इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड का रुख किया और वो हिंदी फिल्में करने लगीं.
फिल्म “द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई”
साल 2003 में प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म “द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई” से डेब्यू किया था. इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म में देसी गर्ल के साथ सनी देओल और प्रीति जिंटा ने भी अहम किरदार निभाया था. हालांकि, प्रियंका चोपड़ा को बॉलीवुड में बड़ी पहचान साल 2003 की फिल्म ‘अंदाज’ से मिली थी, जिसके लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था.
बॉलीवुड ने नहीं दिया भाव
इसके बाद प्रियंका चोपड़ा ने हिंदी सिनेमा में कई शानदार फिल्मों में काम किया, लेकिन कहा जाता है कि प्रियंका तो कोने में धकेला जा रहा था और वो राजनीति से परेशान हो चुकी थीं. साथ ही एक्ट्रेस को मनचाहा काम भी नहीं मिल पा रहा था. इस सबसे परेशान होकर प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड का रुख किया था.
दुनियाभर में बनाई पहचान
प्रियंका को अमेरिकन शो ‘क्वांटिको’ के रूप में एक अच्छा मौका मिला, जो उनके ग्लोबल करियर की शुरुआत बनी. इसके बाद पीसी ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा और लोगों के दिलों में अपनी एक अलग पहचान बना ली. आज प्रियंका हर किसी के दिल पर राज करती है. वहीं, प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर भी चर्चा में हैं. ये एक बड़े बजट की फिल्म है, जिसका हर किसी को बेसब्री से इंतजार है.
यह भी पढ़ें- 16 करोड़ रुपये में बनी साउथ की वो फिल्म, जिसने Animal -Chhaava को पछाड़ा
संबंधित खबरें
Drishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
2 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
10 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
15 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
19 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
20 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
23 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
1 day agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
1 day ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
1 day agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines