इस विलेन ने संजय दत्त और Salman Khan को दी थी ट्रेनिंग, शराब की लत ने किया बर्बाद, पत्नी ने छोड़ा साथ

Bollywood Villain Who trained Salman Khan: इस एक्टर ने हिंदी के साथ कई मलयालम फिल्मों में भी काम किया है, फिल्म में इनका विलेन का किरदार फैंस को बहुत पसंद आता था।

sanjay dutt and salman khan

image credit-social media

 Bollywood Villain Who trained Salman Khan: फिल्म इंडस्ट्री में कई चेहरे ऐसे हैं जिन्होंने एक्टर या एक्ट्रेस के रूप में सफलता हासिल की है। इनके सबके बीच में कुछ चेहरे ऐसे भी हैं जिन्हें विलेन के रोल से पॉपुलैरिटी मिली है। आज हम आपको ऐसे ही एक एक्टर के बारे में बताएंगे, जिसने फिल्मों में विलेन का रोल प्ले किया और बहुत जल्द ही इंडस्ट्री छोड़ दी। नशे की लत के कारण इस शख्स की बहुत जल्दी मौत हो गई थी। हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं उन्होंने बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त और सलमान खान को भी ट्रेन किया है। ये बॉलीवुड के खूंखार विलेन गैविन पैकर्ड हैं।

विज्ञापन

मलयालम फिल्म से किया डेब्यू

विज्ञापन

गैविन पैकर्ड (Gavin Packard) ने ‘ये है जलवा’, ‘सड़क’, ‘मोहरा’ जैसी कई फिल्मों में काम किया है, ये एक्टर होने के साथ-साथ एक नेशनल अवॉर्ड विनिंग बॉडीबिल्डर भी हैं। इन्होंने मलयालम फिल्म आर्यन से 1988 में डेब्यू किया था, इस फिल्म में गैविन ने मार्टिन का रोल प्ले किया है। फिल्म में इनका मुंबई के गुंडे का किरदार फैंस को बहुत पसंद आया था। 15 साल के अपने करियर में एक्टर ने 60 हिंदी और मलायलम फिल्म में काम किया।

विज्ञापन

 खतरों के खिलाड़ी में नजर आई है बेटी

विज्ञापन

इनकी आखिरी फिल्म 2002 में जलवा थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये अपने रोल से दुखी थे, जिसके बाद इन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से दूर जाने का फैसला लिया और धीरे-धीरे ये नशे की लत बहुत ज्यादा बढ़ गई। इसके बाद इनका बाइक एक्सीडेंट हो गया और महीनों तक इन्हें बेड पर रहना पड़ा। रेस्पिरेटरी समस्या के कारण गैविन (Gavin Packard) को 47 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। वहीं गैविन की शादी शुदा जिंदगी की अगर बात करें तो इसमें भी उन्हें काफी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा इनकी पत्नी ने आपसी तनाव के चलते कुछ समय बाद इनसे तलाक ले लिया। गैविन के बच्चों की अगर बात करें तो उनके दो बच्चे हैं और उनकी बड़ी बेटी कैमिली पैकर्ड है, जो एक मॉडल होने के साथ-साथ खतरों के खिलाड़ी में भी नजर आईं थीं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ