Fighter Actress Deepika Padukone: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म फाइटर 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है। एक्ट्रेस अपनी इस एक्शन फिल्म के लिए बहुत एक्साइटेड हैं। इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वो अपने फैंस से बोलती हैं, जिंदगी में और जंग में और कुछ भी हो सकता है, लेकिन हर किसी को एक विंग मैन चाहिए होता है। इसके आगे वो बोलती हैं, मैं ढूंढ रही हूं ऐसे ही एक फाइटर को जो मेरा विंग मैन बन सकता है।अगर आप में है वो बात तो प्लीज चैट विद मी और स्क्रीन पर एक नंबर फ्लैश हो रहा है।
इस वीडियो के जरिए दीपिका अपने फैंस को बोल रही हैं, अगर वो दीपिका के विंग मैन बन सकते हैं तो दिए नए नंबर पर उनसे बात करें। फैंस ने भी उनकी वीडियो पर कमेंट्स की बौछार कर दी, एक यूजर ने लिखा, माई फेवरेट क्वीन, दूसरे यूजर ने लिखा, सुपर, तीसरे यूजर ने लिखा, उफ्फ। एक ने तो ये तक पूछ लिया, क्या आपके पास वक्त है चैट करने का? साथ ही लगातार वीडियो पर फैंस के कमेंट्स जारी हैं।
रोमांस और एक्शन का है जबरदस्त तड़का
फाइटर में दीपिका के साथ ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) भी लीड रोल में हैं, पहली बार ऐसा होगा कि दीपिका और ऋतिक किसी फिल्म में साथ नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। जब से इसका ट्रेलर रिलीज हुआ है, फैंस तब से ही फिल्म देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। फिल्म में एक्शन और रोमांस का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा। फाइटर की कहानी की अगर बात करें तो ये इंडियन एयरफोर्स के फाइटर पायलट्स पर आधारित है।
ये भी पढ़ें-साउथ के इस सुपरस्टार की हीरोइन बनेंगी Bebo
सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ शेर खुल गए
फाइटर का रनटाइम दो घंटे 40 मिनट का होगा। इसके गाने ‘शेर खुल गए’ और ‘इश्क जैसा कुछ’ भी हर जगह छाए हुए हैं। फिल्म में दीपिका और ऋतिक के अलावा करण सिंह ग्रोवर, अनिल कपूर, अक्षय ओबेरॉय ने भी अहम रोल प्ले किया है।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
8 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
14 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
14 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
2 days ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
2 days agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
2 days agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
3 days agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
3 days ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
3 days ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines