हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Emraan Hashmi की Awarapan 2 पर चली सेंसर की कैंची, बोर्ड ने दिए कई बड़े बदलाव करने के निर्देश

Awarapan 2. image credit- social media
विज्ञापन

Awarapan 2: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म की रिलीज में अब ज्यादा समय नहीं बचा है, ऐसे में लोगों में भी इसके लिए एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. रिलीज से पहले फिल्म को सेंसर बोर्ड के पास भेजा गया और बोर्ड ने इसमें एक-दो नहीं बल्कि नौ बदलाव करने के आदेश दिए हैं.

फिल्म ‘आवारापन 2’

सीबीएफसी यानी सेंसर बोर्ड ने फिल्म ‘आवारापन 2’ को रिलीज करने से पहले इसमें नौ बदलाव करने के निर्देश दिए हैं. इन बदलावों में फिल्म में हिंसा के सीन्स को कम का निर्देश सबसे पहले दिया गया है. इसके अलावा मेकर्स को फिल्म में अपशब्दों को भी म्यूट करना होगा.

डिस्क्लेमर जोड़ने का आदेश

साथ ही सेंसर बोर्ड ने कहा है कि ड्रग्स और स्मोकिंग के खिलाफ और बच्चों की तस्करी के बारे में डिस्क्लेमर भी जोड़ना होगा. इस तरह फिल्म में टोटल नौ बदलाव होंगे. बता दें कि इस फिल्म को 16 और उससे कम उम्र के बच्चे माता-पिता की देखरेख में ही देख सकेंगे. सीबीएफसी ने फिल्म में जो बदलाव करने के लिए कहा है, उसके बाद इसके रनटाइम में भी बदलाव हुआ है.

विज्ञापन

फिल्म का फाइनल रनटाइम

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म का फाइनल रनटाइम अब 140 मिनट 20 सेकंड है. बताते चलें कि इस फिल्म को अब इंग्लिश सबटाइटल के साथ हिंदी में रिलीज किया जाएगा. फिल्म ‘आवारापन 2’ में इमरान हाशमी के अलावा दिशा पाटनी, शबाना आजमी अहम भूमिकाओं में हैं.

कब रिलीज होगी फिल्म?

इस फिल्म की बात करें तो इसे नितिन कक्कड़ ने निर्देशित किया है. इमरान हाशमी की ये फिल्म सिनेमाघरों में 14 अगस्त 2026 को रिलीज होगी. हालांकि, फिल्म के लिए बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग करना आसान नहीं होगा क्योंकि उसी दिन सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ भी रिलीज हो रही है.

विज्ञापन

‘बंटवारा 1947’ के साथ क्लैश

दोनों फिल्मों में रिलीज के पहले दिन ही महाटकराव देखने को मिलेगा. ऐसे में अब ये देखने वाली बात होगी कि दोनों में से कौन-सी फिल्म मोटी ओपनिंग करती है. अब इसका पता फिल्म की रिलीज के बाद ही लगेगा.

यह भी पढ़ें- ‘भाई, तुम्हारे साथ…’, Pradeep Rawat को याद कर इमोशनल हुए Salman Khan

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola