Gunmaaster G9 Clash With Yeh Prem Mol Liya: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी इन दिनों अपनी फिल्म ‘आवारापन 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक इमरान हाशमी की इस फिल्म की चर्चा हो रही है. इस बीच अब इमरान की अपकमिंग फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ की रिलीज डेट का भी ऐलान हो गया है. इस फिल्म की सीधी टक्कर फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ से होगी. आइए जानते हैं कि फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ किसकी फिल्म है और ये दोनों फिल्में कब रिलीज हो रही हैं?
इमरान हाशमी ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, इमरान हाशमी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में एक्टर ने जानकारी दी है कि उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ इसी साल 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म में उनके अपोजिट जेनेलिया डिसूजा फीमेल लीड रोल में होंगी.
‘बंटवारा 1947’ से क्लैश
इसके अलावा इमरान की इस फिल्म में अपारशक्ति खुराना भी अहम भूमिका निभाते दिखाई देंगे. इस फिल्म का निर्माण दीपक मुकुट, संगीता अहीर और हुनर मुकुट ने किया है. इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ की टक्कर सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ से हुई है.
फिल्म ‘गनमास्टर जी9’
वहीं, अब उनकी आने वाली फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ भी आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ से टकराने के लिए तैयार है. दोनों फिल्में एक ही दिन रिलीज होने वाली हैं. ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर दोनों की टक्कर देखने को मिलेगी. हालांकि, देखने वाली बात ये होगी कि इन दोनों फिल्मों में कौन-सी फिल्म ज्यादा कलेक्शन करती है और किसकी ओपनिंग ज्यादा होती है. अब इसका पता फिल्मों की रिलीज के बाद ही लगेगा.
‘आवारापन 2’ ने की किया कमाल
वहीं, अगर फिल्म ‘आवारापन 2’ की बात करें तो इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है. साथ ही फिल्म टिकट खिड़की पर मजबूती से अपनी पकड़ बनाए हुए है. हालांकि, देखने वाली बात होगी कि इस फिल्म की कमाई कहां जाकर रुकेगी और ये टोटल कितना कलेक्शन करती है क्योंकि 12 फ्लॉप फिल्मों के बाद अब जाकर इमरान की फिल्म ने शानदार परफॉर्म किया है.
यह भी पढ़ें- मशहूर अमेरिकी एक्ट्रेस Hayden Panettiere का निधन, 37वें बर्थडे से 5 दिन पहले गई हसीना की जान
संबंधित खबरें
मैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
4 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
5 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
9 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 day ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 day agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 day ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 day ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
1 day ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines