हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Dunki Advance Booking: शाहरुख खान ने डंकी की बुकिंग के लिए फैंस को बताई ये ट्रिक

Dunki Advance Booking: लेटेस्ट आए आंकड़ों के हिसाब से इसके 1.26 हजार टिकटों की एडवांस बुकिंग हो गई है, जिनमें बदलाव भी हो सकता है। इस बीच शाहरुख ने एडवांस बुकिंग को लेकर एक वीडियो शेयर किया है।

विज्ञापन
pic credit -instagram

Dunki Advance Booking: शाहरुख खान  (Shah Rukh Khan) स्टारर डंकी जल्द ही 21 दिसंबर को सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है, इसको लेकर शाहरुख खान लगातार सोशल मीडिया पर बज क्रिएट कर रहे हैं, हाल ही में उन्होंने डंकी की एडवांस बुकिंग को लेकर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। दरअसल इस वीडियो के जरिए शाहरुख खान फैंस को एडवांस टिकट बुक करने के लिए मोटिवेट कर रहे हैं वीडियो में देखा जा सकता है शाहरुख फोन पर कहते हैं, आप हमारे टिकट कन्फर्म कर दीजिए, वो आगे कहते हैं हैलो, हैलो क्या जाने का कोई और रास्ता है। इसके बाद SRK अपने फैंस से बोल रहे हैं आपके साथ ऐसा न हो इससे पहले आप टिकट बुक कर दीजिए । इस वीडियो में बाद में डंकी का गाना लुट पुट गया बजने लगते है ये वीडियो वहीं पर खत्म हो जाता है ।

ये भी पढ़ें-बॉक्स ऑफिस से छूटने लगी Animal की पकड़, तो Sam Bahadur की कमाई में आया उछाल

विदेशों में धड़ाधड़ हो रही बुकिंग

इस वीडियो पर फैंस ने कमेंट्स की बौछार कर दी एक यूजर ने लिखा, डंकी फिल्म के लिए बेसब्री से इंतजार है, दूसरे ने लिखा, ईस्ट और वेस्ट SRK इस बेस्ट, तीसरे यूजर ने लिखा, द ब्रांड ऑफ बॉलीवुड। इसके एडवांस बुकिंग की अगर बात करें तो विदेशों में डंकी की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है, इस साल शाहरुख खान की पठान और जवान ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक बन गई है। इस बीच फैंस को डंकी से बहुत उम्मीदें हैं, बता दें, डंकी में शाहरुख खान के अलावा, बोमन ईरानी, तापसी पन्नू, विक्की कौशल, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर साथ दिखाई देंगे। जब सोशल मीडिया पर इसका ट्रेलर रिलीज हुआ तो फैंस ने इसे बेहद पसंद किया था। डंकी की समय सीमा 2 घंटा 41 मिनट है, इसकी टक्कर प्रभास की ‘सालार पार्ट वन सीजफायर’ से है, अब ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कौन किस पर भारी रहना वाला है, या किसकी कमाई ज्यादा  होने वाली है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें