Drishyam 3 Starcast Fees: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ की रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. हालांकि, फिल्म के रिलीज होने में अभी समय है, लेकिन लोग इसको लेकर अभी से एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. इस बीच फिल्म की स्टारकास्ट की फीस रिवील हो गई है. आइए जानते हैं कि फिल्म की कास्ट पर मेकर्स ने कितना खर्चा किया है?
फिल्म ‘दृश्यम 3’ की कास्ट की फीस
अजय देवगन
फिल्म ‘दृश्यम 3’ में अजय देवगन एक बार फिर से विजय सलगांवकर के किरदार में वापसी करने वाले हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म के लिए उन्होंने 18 करोड़ रुपये बतौर फीस लिए हैं. फिल्म में अजय देवगन का किरदार बेहद तगड़ा है और दर्शक एक बार फिर से उन्हें इस किरदार में देखने के लिए एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.
तब्बू
फिल्म में तब्बू एक बार फिर मीरा देशमुख के किरदार में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में तब्बू का किरदार विजय सलगांवकर के परिवार के खिलाफ जांच से जुड़ा रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, तब्बू को ‘दृश्यम 3’ के लिए करीब 2.5 से 3.5 करोड़ रुपये फीस मिलने की चर्चा है.
श्रिया सरन
इस फिल्म में श्रिया सरन एक बार फिर से नंदिनी सलगांवकर के किरदार में वापसी कर रही हैं और वो विजय की पत्नी और परिवार की अहम सदस्य हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रिया सरन की फीस करीब 1 से 1.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है.
इशिता दत्ता
फिल्म में इशिता दत्ता अपने अंजू सलगांवकर के किरदार में नजर आएंगी और वो विजय और नंदिनी की बड़ी बेटी का किरदार निभा रही हैं. रिपोर्ट्स में इशिता दत्ता की फीस करीब 50 से 80 लाख रुपये बताई गई है.
रजत कपूर
फिल्म में रजत कपूर, महेश देशमुख की भूमिका में नजर आए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें तीसरे पार्ट के लिए करीब 40 से 70 लाख रुपये फीस मिलने की बात कही जा रही है.
कब रिलीज होगी फिल्म?
वहीं, अगर फिल्म ‘दृश्यम 3’ की बात करें तो अब इस फिल्म की रिलीज को लेकर लोगों में एक्साइटमेंट है. इस फिल्म को 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है. फिल्म की शूटिंग भी पूरी हो चुकी है और अब बस इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. साथ ही ये भी देखने वाली बात होगी कि फिल्म को लोगों का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है और ये बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करती है.
यह भी पढ़ें- ‘किंग वर्सेज किंग’… 1 नाम और 2 बड़े सुपरस्टार्स, साल के आखिर में बॉक्स ऑफिस पर होगा ‘महाक्लैश’
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
22 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
23 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
2 days ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
2 days ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
2 days agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
2 days ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
2 days agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines