---विज्ञापन---

‘किंग वर्सेज किंग’… 1 नाम और 2 बड़े सुपरस्टार्स, साल के आखिर में बॉक्स ऑफिस पर होगा ‘महाक्लैश’

Box Office Clash: बॉक्स ऑफिस पर साल के आखिर में 'महाक्लैश' देखने को मिल सकता है क्योंकि एक साथ दो बड़े स्टार्स की फिल्में रिलीज हो रही हैं. आइए जानते हैं कि ये कौन-सी फिल्में हैं?

---विज्ञापन---

Box Office Clash: बॉक्स ऑफिस पर अक्सर दो फिल्मों में टक्कर देखने को मिली थी. अगस्त के महीने में भी टिकट खिड़की पर तगड़ा क्लैश हुआ था, जब सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ और इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ एक साथ रिलीज हुई, लेकिन क्या आप जानते हैं कि साल के आखिर में बॉक्स ऑफिस का सबसे बड़ा क्लैश होने जा रहा है. अगर नहीं तो आइए जान लेते हैं कि यहां किसकी बात हो रही है?

टिकट खिड़की पर होगा ‘महाक्लैश’

दरअसल, साल 2026 के आखिर में टिकट खिड़की पर सिर्फ क्लैश नहीं बल्कि ‘महाक्लैश’ देखने को मिलेगा. एक तरफ बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ है और दूसरी ओर साउथ सुपरस्टार नागार्जुन की फिल्म ‘किंग 100’. दोनों फिल्मों को एक ही दिन 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में लाया जा रहा है. ऐसे में पहले दिन ही दोनों फिल्मों के बीच तगड़ी टक्कर देखने को मिलेगी.

---विज्ञापन---

शाहरुख खान की ‘किंग’

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ की बात करें तो ये फिल्म लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है. फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं और इसे एक्शन एंटरटेनर के तौर पर देखा जा रहा है. शाहरुख की पिछली फिल्मों की सक्सेस के बाद फैंस इस प्रोजेक्ट को लेकर बेहद एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.

नागार्जुन की 100वीं फिल्म

वहीं, नागार्जुन अक्किनेनी की अपकमिंग फिल्म ‘किंग 100’ की बात करें तो इसे उनके लीड एक्टर के तौर पर 100वें प्रोजेक्ट से जोड़ा जा रहा है. फिल्म को फिलहाल ‘किंग100’ के नाम से जाना जा रहा है. अगर ये फिल्म तय की गई तारीख और इसी नाम से रिलीज होती है, तो इसकी सीधी टक्कर शाहरुख की ‘किंग’ से होगी.

‘किंग’ शब्द चर्चा में

गौरतलब है कि दोनों फिल्मों और स्टार्स के साथ ‘किंग’ शब्द जुड़ा है. शाहरुख खान की फिल्म का नाम ‘किंग’ है और नागार्जुन को तेलुगु दर्शकों के बीच लंबे समय से ‘किंग’ कहा जाता है. यही वजह है कि सोशल मीडिया पर ‘किंग वर्सेज किंग’ के एंगल से यूजर्स इसे देख रहे हैं और इसकी चर्चा कर रहे हैं.

रिलीज डेट में हो सकता है बदलाव

भले ही कुछ भी हो और दोनों फिल्मों की रिलीज डेट और नाम भी एक हैं, लेकिन अभी ऐसा भी सुनने में आया है कि आने वाले में समय में रिलीज डेट में बदलाव हो सकता है. हालांकि, अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी. देखने वाली बात होगी कि क्या इन फिल्मों की रिलीज डेट बदलती है या नहीं. अगर नहीं तो टिकट खिड़की पर साल के आखिर में ‘महाक्लैश’ होगा.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- मनोरंजन से भरा होगा सितंबर का महीना, रिलीज हो रही कई फिल्में, देखें लिस्ट में कौन-कौन?

First published on: Aug 31, 2026 11:40 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola