Dilip Kumar, Madhubala: हिंदी सिनेमा के महान अभिनेता दिलीप कुमार और मधुबाला की प्रेम कहानी से तो हर कोई वाकिफ है. हालांकि, उनकी लव-स्टोरी से जुड़े कुछ किस्से आज भी ऐसे हैं, जो शायद कुछ ही लोग जानते हैं. किस्से और कहानियों की इस सीरीज में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर दिलीप कुमार ने मुधबाला को जोरदार तमाचा क्यों मारा था? आइए जानते हैं…
मधुबाला और दिलीप कुमार का प्यार
मधुबाला और दिलीप कुमार का इश्क जब परवान चढ़ा, तो फिल्मी दुनिया के गलियारों में इसकी चर्चा होने लगी, लेकिन जब मधुबाला के पिताजी को इसका पता चला, तो वो इससे नाखुश हुए और उन्होंने इससे बिल्कुल मना कर दिया. ये बात इतनी बढ़ गई कि मधुबाला के पिताजी ने उनसे कह दिया कि वो अपने प्यार और परिवार में से किसी एक को चुन लें.
मधुबाला ने परिवार को चुना
पिता की इस बात पर मधुबाला टूट गईं और उन्होंने अपने प्यार को छोड़कर परिवार को चुन लिया. साथ ही उन्होंने अपने पिता से वादा भी किया कि वो दिलीप कुमार से कोई रिश्ता नहीं रखेंगी. मधुबाला ने ये फैसला तब लिया था, जब दोनों फिल्म ‘मुगल-ए-आजम’ कर रहे थे.
दिलीप कुमार के अंदर मधुबाला के लिए गुस्सा
इस फिल्म की शूटिंग के दौरान एक सीन आया, जब सलीम, अनारकली के फैसले से नाराज हो जाता है और गुस्से में अनारकली के गाल पर थप्पड़ जड़ देता है. उस दौरान दिलीप कुमार हर्ट थे और उनके अंदर मधुबाला के लिए गुस्सा भरा पड़ा था. उस वक्त हालात ऐसे थे कि वो अपने आपको रोक नहीं पाए और उन्होंने सच में मधुबाला को जोरदार तमाचा मार दिया.
दिलीप कुमार को हुआ एहसास
हालांकि, दिलीप कुमार को बाद में ये एहसास हुआ कि उन्होंने जज्बात में बहकर ये क्या कर दिया? और वो सेट छोड़कर चले गए, लेकिन मधुबाला ने सब्र रखा और उन्होंने उफ्फ तक नहीं की. शायद वो जानती थी कि प्यार के इस तरह टूटने के बाद दिलीप कुमार किस दौर से गुजर रहे हैं. उनके दिन में मधुबाला के लिए कितनी नफरत भरी पड़ी है और वो मन ही मन जल रहे हैं, लेकिन कुछ कर नहीं पा रहे थे.
दिलीप कुमार ने मधुबाला से मांगी माफी
फिल्म के डायरेक्टर के आसिफ उनके करीबी दोस्त थे, तो उन्होंने बस मधुबाला को समझाते हुए इतना कहा कि ये थप्पड़ इस बात का सबूत है कि दिलीप, आपसे कितना प्यार करते हैं. दिलीप कुमार से गलती हो गई थी और इसका उन्हें एहसास था. इतना ही नहीं बल्कि बाद में उन्होंने मधुबाला से सेट पर ही इसकी माफी भी मांगी थी.
यह भी पढ़ें- Ajaz Khan ने लड़की को दिया कॉफी और वाइन का ऑफर, इंस्टाग्राम यूजर ने खोली एक्टर की पोल
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
8 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
9 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
12 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
13 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
14 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 day agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
1 day ago'पिया के नाम की…', प्रियंका चोपड़ा ने रचाई करवा चौथ की मेहंदी
1 day agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines