Dhurandhar Vs Ikkis Box Office Collection: आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ की कमाई एक महीने के बाद भी बरकरार है. इसकी रिलीज को 31 दिन हो चुके हैं और फिल्म की कमाई डबल डिजिट में जारी है. इसके आगे जो भी फिल्में रिलीज हुईं सभी का बुरा हाल हो गया. रिकॉर्ड तोड़ कमाई के बाद इसका जलवा जारी है. वहीं, हाल ही में ‘इक्कीस’ रिलीज हुई, जिसने पहले वीकेंड पर ठीकठाक परफॉर्म किया. ऐसे में चलिए बताते हैं ‘धुरंधर’ की आंधी के बीच ‘इक्कीस’ ने पहले वीकेंड पर कितनी कमाई की है.
सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट की मानें तो 5वें संडे को फिल्म की कमाई बाकी दिनों से ज्यादा रही. लेकिन, पिछले संडे और चौथे गुरुवार के मुकाबले कम रही. हालांकि, फिल्म का जलवा अभी भी डबल डिजिट में बकरार है. मूवी ने अपने 5वें वीकेंड पर 33.25 करोड़ का बिजनेस किया. जहां और फिल्मों के पसीने छुट जा रहे हैं वहीं, इसकी 5वें वीकेंड का कलेक्शन बेहद ही शानदार रहा. इसने 29वें दिन 8.75 करोड़, 30वें दिन 11.75 करोड़ और 31वें दिन 12.75 करोड़ का बिजनेस किया, जिसके बाद इसकी कुल कमाई 772.25 करोड़ हो चुकी है.
यह भी पढ़ें: India’s Got Talent 11 Winner: ‘अमेजिंग अप्सरास’ ने जीता ताज, ट्रॉफी के साथ कितना मिला कैश, कौन बना रनरअप?
‘धुरंधर’ के नाम रहा हाईएस्ट 5वें वीकेंड के कलेक्शन
इसी के साथ ही ‘धुरंधर’ ने एक बार फिर से नया रिकॉर्ड सेट कर दिया है. इस फिल्म ने एक बार फिर से विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ को पीछे छोड़ दिया है, जिसका 5वें हफ्ते में 30 करोड़ का कलेक्शन रहा था. वहीं, ‘धुरंधर’ की 5वें वीकेंड की कमाई 33.25 करोड़ रही. इस कमाई के साथ ही फिल्म ने नया रिकॉर्ड सेट करते हुए इसे अपने नाम कर लिया है.
यह भी पढ़ें: 27 साल से एक्टिंग से दूर है अमिताभ बच्चन की हीरोइन, कभी 300 फिल्में करके 1 झटके में छोड़ी थी इंडस्ट्री
पहले वीकेंड पर Ikkis का कलेक्शन
इसके साथ ही अगर पहले वीकेंड पर ‘इक्कीस’ की कमाई के बारे में बात की जाए तो धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक परफॉर्मे किया है. ‘धुरंधर’ की आंधी में इसकी कमाई काफी धीमी है लेकिन ये कछुए की चाल से कलेक्शन कर रही है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 7 करोड़, दूसरे दिन, 3.5 करोड़, तीसरे दिन 4.65 करोड़ और चौथे दिन यानी कि संडे को 5 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. फिल्म की कुल कमाई 20.15 करोड़ तक पहुंच गई है. ऐसे में देखना होगा कि फिल्म मंडे टेस्ट में पास हो पाती है या नहीं.
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
9 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
12 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
15 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
15 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
1 day agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
1 day ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
1 day ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
1 day ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines