Ranveer Singh: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक रणवीर की इस फिल्म की खूब बातें हो रही है. इस बीच अब चर्चा हो रही है कि रणवीर सिंह का असल जिंदगी में भी पाक से कनेक्शन है. अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर कैसा? रणवीर सिंह तो भारतीय अभिनेता है, तो आइए जानते हैं…
रणवीर सिंह का पाक कनेक्शन
दरअसल, फिल्म का सीन है, जहां पर रणवीर सिंह के किरदार से अक्षय खन्ना (रहमान डकैत) का भाई पूछता है कि कहां से आया? इस पर रणवीर जवाब देते हुए कहते हैं कि खरोटाबाद, क्वेटा. नाम- हमजा अली मजारी. इस फिल्म में रणवीर सिंह ने एक भारतीय एजेंट का किरदार निभाया है, जो पाकिस्तानी नागरिक बनकर रहता है.
सच में पाक से जुड़े रणवीर की फैमिली के तार
वहीं, अगर रणवीर सिंह की असल लाइफ की बात करें तो रणवीर की फैमिली के तार सच में पाकिस्तान से जुड़े हुए हैं. बात है 1940 के दशक की जब अविभाजित भारत के पंजाब में ईसाई धर्म को मानने वाला बर्क परिवार रहता था, ये गांव अब पाकिस्तान में आता है. इसी परिवार के सदस्य थे युवा सैम्युल मार्टिन बर्क, जो बाद में 11 देशों में पाकिस्तान के राजदूत बने थे.
चांद बर्क, रणवीर की दादी
युवा सैम्युल मार्टिन बर्क की बहन चांद बर्क हिंदी फिल्मों में सहायक अभिनेत्री हुआ करती थी. ये वही चांद बर्क, जो रणवीर सिंह की दादी हैं. सैम्युल मार्टिन बर्क के बारे में जब बीबीसी ने उनकी बेटी नोएल पारसन्स (जो लंदन में रहती हैं) से बात की, तो नोएल पारसन्स ने कहा कि बंटवारे के समय किसी उनके पिता बड़ी कशमकश में थे कि वो किस देश को चुने.
मुंबई आ गई थीं चाद बर्क
उन्होंने बताया कि उनके पिता इतने कंफ्यूज थे कि वो अविभाजित भारत और नौकरी छोड़ इंग्लैंड चले गए थे. वहीं, रणवीर सिंह की दादी चांद बर्क बंटवारे के बाद, मुंबई (तब के बॉम्बे) आ गई थीं. सिनेमाजी भारतीय फिल्म इतिहास से जुड़ा डॉक्यूमेन्टेशन प्रोजेक्ट है जो गुजरे जमाने के कलाकारों से जुड़ी चीजों को आर्काइव करता है.
अविभाजित भारत के कई हिस्सों और विदेश से जुड़े हैं तार
सिनेमाजी की सह-फाउंडर आशा बत्रा ने जानकारी दी कि चांद बर्क हिंदी और पंजाबी फिल्मों की चरित्र अभिनेत्री हुआ करती थीं. उस समय वो लाहौर में बनी फिल्मों में काम किया करती थी. इतना ही नहीं बल्कि चांद अपनी डांसिंग के लिए बेहद मशहूर थीं और यही वजह है कि चांद को डांसिंग लिली ऑफ पंजाब भी कहा जाता है. इसका मतलब साफ है कि रणवीर सिंह की फैमिली के तार अविभाजित भारत के कई हिस्सों और विदेश से जुड़े हुए हैं.
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 ने पेड प्रीव्यू में काटा बवाल, कर डाली इतने करोड़ की कमाई
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
11 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
11 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
15 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
15 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
16 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 day agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
1 day ago'पिया के नाम की…', प्रियंका चोपड़ा ने रचाई करवा चौथ की मेहंदी
1 day agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines