Bollywood Movie Watch only Rs.199: बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में बनती हैं, जो हमेशा लोगों को याद रह जाती हैं. इन दिनों एक ऐसी ही फिल्म की चर्चा हो रही है. रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों जमकर सुर्खियों में है. इस फिल्म की हर कोई तारीफ कर रहा है और इस बीच अब फिल्म के मेकर्स ने तगड़ी डील कर दी है. अब आप भी सोच रहे होंगे आखिर मेकर्स ने ऐसा क्या किया है? तो आइए जानते हैं…
फिल्म ‘धुरंधर’ के लिए मेकर्स की तगड़ी डील
दरअसल, जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज ने फिल्म ‘धुरंधर’ के लिए एक दिन का खास टिकट ऑफर कर डाला है. मेकर्स के इस ऑफर के तहत आज यानी 6 जनवरी को चुनिंदा शहरों, सिनेमाघरों और शो में टिकट की कीमत सिर्फ 199 रुपये से शुरू होगी. गौरतलब है कि रणवीर सिंह की ये फिल्म एक महीने से ज्यादा थिएटर्स में अपना जलवा दिखा रही है.
5 दिसंबर 2025 को हुई थी रिलीज
फिल्म ‘धुरंधर’ की बात करें तो ये फिल्म 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी. फिल्म ने अपनी रिलीज के बाद दुनियाभर में 1000 करोड़ से ज्यादा का क्लेक्शन कर डाला है. इसके अलावा ये फिल्म अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनने की ओर बढ़ रही है. अब देखने वाली बात होगी कि इस फिल्म की टोटल कमाई कहां जाकर रुकती है.
फिल्म में ये स्टार्स
रणवीर सिंह के अलावा इस फिल्म में अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कमाल के स्टार्स नजर आ रहे हैं. फिल्म ने अपनी रिलीज के बाद से सिनेमाघरों में बेहद तगड़ी कमाई की है और बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त पकड़ बनाए हुए है.
सिर्फ 199 रुपये में फिल्म देखने का मौका
अब मेकर्स ने सिर्फ 199 रुपये में फिल्म देखने का ऑफर दिया है. हालांकि, ये ऑफर चुनिंदा सिनेमाघरों और शो के लिए मान्य है. मेकर्स के इस फैसले से ज्यादा से ज्यादा लोगों को फिल्म देखने का मौका मिलेगा. गौरतलब है कि रणवीर सिंह की इस फिल्म में अक्षय खन्ना के रोल को लोगों ने बेहद पसंद किया है.
यह भी पढ़ें- Pawan Singh की बर्थडे पार्टी में जबरदस्त बवाल, धक्का-मुक्की के बाद हुई कहासुनी
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
3 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
3 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
7 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
7 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
9 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 day agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
1 day ago'पिया के नाम की…', प्रियंका चोपड़ा ने रचाई करवा चौथ की मेहंदी
1 day agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines