Box Office Hit Film: बॉक्स ऑफिस पर हर साल कई छोटी-बड़ी फिल्में रिलीज होती रहती हैं. टिकट खिड़की पर आने वाली हर फिल्म सुपरहिट नहीं होती है, लेकिन हर फिल्म अपने-अपने हिसाब से अच्छा परफॉर्म करने की कोशिश करती है. इन दिनों एक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 6 फिल्मों को नचा रही है. साल 2025 में रिलीज हुई ये फिल्म इस साल की भी 4 फिल्मों के लिए बवाल बनकर बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है. आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में…
फिल्म ‘धुरंधर’
दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ है. जी हां, फिल्म ‘धुरंधर’ ही वो फिल्म है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 6 फिल्मों का जीना हरम कर दिया है. इस लिस्ट में कपिल शर्मा की ‘किस किस को प्यार करूं 2’, कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ शामिल है.
इन फिल्मों का बुरा हाल
इसके अलावा अगस्त्य नंदा और दिवंगत दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की फिल्म ‘इक्कीस’, प्रभास की हालिया रिलीज ‘द राजा साब’, फिल्म ‘राहु केतु’ और ‘हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस’ जैसी फिल्में शामिल हैं. इन सभी फिल्मों के लिए बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन करना बेहद मुश्किल हो गया है क्योंकि फिल्म ‘धुरंधर’ टिकट खिड़की से उतरने का नाम नहीं ले रही है.
कलेक्शन करने में निकली हवा
फिल्म ‘राहु केतु’ और ‘हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस’ के कलेक्शन की बात करें तो इन फिल्मों का कलेक्शन ‘धुरंधर’ से कम रहा है. ‘धुरंधर’ ने जहां 43वें दिन 1.65 करोड़ का कलेक्शन किया, तो वहीं, इस शुक्रवार को रिलीज फिल्म ‘राहु केतु’ 1 करोड़ और ‘हैप्पी पटेल’ ने 1.25 करोड़ का कलेक्शन किया है.
उम्मीद के हिसाब से नहीं कर पाई कमाई
प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ की कमाई की बात करें तो इस फिल्म को 300 करोड़ के बजट में बनाया गया था, लेकिन ‘द राजा साब’ 8 दिन बाद भी 150 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर पाई. इसके अलावा अगर फिल्म ‘इक्कीस’ की बात करें तो फिल्म भी कुछ खास कमाई नहीं कर पाई जबकि इससे हर किसी को उम्मीदें थीं.
फिल्म ‘इक्कीस’ की कमाई
फिल्म ‘इक्कीस’ के 15 दिन के कलेक्शन की बात करें तो इसने 15 दिनों में इंडिया में 30.6 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है. इस फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 36.8 करोड़ रुपये और ओवरसीज कारोबार 3.5 करोड़ रुपये रहा है. फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ का भी बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल हुआ और इस फिल्म का कलेक्शन उम्मीद के हिसाब से नहीं हुआ.
फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म का कलेक्शन 49 करोड़ रुपये रहा, जो इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन है. इसके अलावा ‘किस किस को प्यार करूं 2’ का भी बॉक्स ऑफिस पर बेहद बुरा हाल हुआ. इस फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 12.85 करोड़ रुपये और इसका ग्रॉस कलेक्शन 15.15 करोड़ रुपये रहा.
चार फिल्में 2026 की रिलीज
ये सभी फिल्में टिकट खिड़की पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाी और अपनी लागत तक नहीं निकाल सकी. सभी फिल्मों के मेकर्स को बड़ा नुकसान हुआ है और फिल्मों पर फ्लॉप का टैग लग गया है. इनमें से ‘किस किस को प्यार करूं 2’ और ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ साल 2025 की रिलीज फिल्में हैं, लेकिन बाकी चारों फिल्मे 2026 की रिलीज हैं.
यह भी पढ़ें- बॉलीवुड का ‘महाराज’ बन ये एक्टर आज करता है लोगों के दिलों पर राज, कभी गांव में उठाया करता था गोबर
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
2 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
3 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
4 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
6 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
6 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
8 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
9 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines