रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर इन दिनों काफी बज बना हुआ है. फिल्म की रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. इस मूवी को ईद 2026 के मौके पर 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. ऐसे में इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है और लोग धड़ल्ले से इसकी टिकट्स बुक कर रहे हैं. फिल्म ने एडवांस बुकिंग में शानदार कलेक्शन किया है. इसके बज और क्रेज को देखते हुए इसके शोज लेट नाइट से लेकर पोस्ट मिडनाइट तक एड किए गए हैं. इसी के साथ ही ये भारत की पहली फिल्म बन गई है, जिसे 24 घंटे दिखाया जाएगा.
‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग में रिलीज से पहले ही ओपनिंग डे के लिए अभी से 15 लाख टिकट्स को बेच दी.हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट की मानें तो जो बड़े थिएटर्स हैं वो हर शो के 4 घंटे 40 मिनट विंडो रख रहे हैं. ऐसे में अब इसकी बढ़ती मांग को देखते हुए कई सिनेमाघरों में ‘धुरंधर 2’ के लिए आधी रात के बाद के शोज को भी जोड़ दिए गए हैं.
यह भी पढ़ें: मां बनने वाली हैं ये बड़ी टीवी एक्ट्रेस, कभी इनके शो की रहती है टॉप TRP, जश्न में डूबे फैंस
रात में कब-कब हैं शोज?
इसके साथ ही अगर ‘धुरंधर 2’ के रात के शोज के बारे में बात की जाए तो मुंबई और थाने में पीवीआर चकला और मूवी मैक्स सियोन में सुबह 1.50 के शोज भी हैं और ये रात 11.30 बजे तक अलग-अलग स्क्रीन्स में हैं. वहीं, थाणे और अहमदाहबाद के भी पोस्ट मिडनाइट शो गुरुवार से ही हैं.
DDLJ की भी बदली टाइमिंग
फिल्म ‘धुरंधर 2’ की वजह से कई फिल्मों को पोस्टपोन कर दिया गया था. ‘टॉक्सिक’ को अब 19 मार्च की जगह 4 जून को रिलीज किया जाएगा. हालांकि, पोस्टपोन की डेट आगे बढ़ाने की वजह मिडिल ईस्ट में अशांति के माहौल को बताया जाता है लेकिन लोग इसे ‘धुरंधर 2’ के बज के साथ कनेक्ट करते हैं. ऐसे में अब ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ की टाइमिंग में भी बदलाव किया गया है. 30 साल के इसकी फेमस मराठा मंदिर में इसकी स्क्रीनिंग की जा रही है. इसकी हर दिन 11.30 बजे स्क्रीनिंग होती है. ऐसे में ‘धुरंधर 2’ के लंबे रनटाइम को देखते हुए अब DDLJ की टाइमिंग को सुबह शुरुआती स्लॉट में रखा गया है.
यह भी पढ़ें: सस्ते में देखें Dhurandhar 2! रणवीर सिंह की फिल्म की टिकट इन जगहों पर मिल रही सस्ती
2000 करोड़ कमा सकती है ‘धुरंधर 2’
फिल्म ‘धुरंधर 2 द रिवेंज’ का क्रेज और एडवांस बुकिंग की रफ्तार को देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स कयास लगा रहे हैं कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म करने वाली है साथ ही कई बड़े रिकॉर्ड्स को भी ध्वस्त कर सकती है. माना जा रहा है कि ये फिल्म 2000 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर सकती है. अगर ऐसे होता है तो ये फिल्म ‘दंगल’ को पीछे छोड़ सकती है. खैर, ये तो रिलीज के बाद ही साफ हो पाएगा. आपको बता दें कि फिल्म के पहले पार्ट ने वर्ल्डवाइड 1300 करोड़ का शानदार बिजनेस किया था.
संबंधित खबरें
अभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
1 hr ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
2 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
4 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
6 hrs agoनाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड सितारों का टूटा दिल, पोस्ट किया शेयर
7 hrs ago'अग्नि साक्षी' से 'वेलकम' तक, नाना पाटेकर के वो 5 सीन्स जो बने आइकॉनिक
8 hrs agoनाना पाटेकर इन 2 फिल्मों में आएंगे नजर, 'ईठा' में निभाएंगे अहम रोल
9 hrs agoजब नाना पाटेकर ने अशोक सराफ की बचाई थी जान, मुश्किल वक्त में बने फरिश्ता
10 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर का गोवा में निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
10 hrs agoDrishyam 3 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 6वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines