आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ (Dhurandhar 2 The Revenge) सिनेमाघरों में रिलीज होते ही छा गई है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स की ओर से पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है. फिल्म ने ना केवल इंडियन बॉक्स ऑफिस बल्कि वर्ल्डवाइड सफलता के झंडे गाड़ दिए हैं. मूवी ने पहले ही दिन 200 करोड़ का बिजनेस किया और अब इसका सुनामी बॉक्स ऑफिस पर लंबे समय तक चलने वाली है. इसी बीच ‘धुरंधर 2’ की सक्सेस पार्टी रखी गई थी, जिसमें फिल्म की नई और पुरानी कास्ट भी पहुंची थी.
‘धुरंधर 2’ की सक्सेस पार्टी में रहमान डकैत की पत्नी उल्फत बनीं सौम्या टंडन भी छा गईं. सौम्या ने इस सक्सेस पार्टी की अनसीन फोटोज और वीडियोज शेयर किए हैं. इन तस्वीरों में सिंगर्स और एक्टर्स भी साथ में दिखे. इसी बीच सौम्या का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह थप्पड़ क्वीन बनी नजर आ रही हैं.
दरअसल, फिल्म में जब रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) की मौत होती है और उसका जनाजा निकाला जाता है तो उल्फत के रोल में सौम्या रोते हुए वहां से जाती हैं तो वह गुस्से में हमजा अली मजारी बने रणवीर सिंह को जोरदार तमाचा मारती हैं और वहां से बिना कुछ भी बोले चली जाती हैं. ऐसे में अब उसी सीन को एक्ट्रेस फिल्म की सक्सेस पार्टी में रीक्रिएट करते हुए नजर आ रही हैं.
यह भी पढ़ें: शाहरुख खान की वो एक्ट्रेस, जिसने एक ही फिल्म करके छोड़ा बॉलीवुड; आज अरबों की हैं मालकिन
सौम्या टंडन ने जताया आभार
आपको बता दें कि इसके फिल्म के पहले पार्ट में सौम्या टंडन को बेटे की मौत पर रहमान डकैत को थप्पड़ मारते हुए दिखाया गया था. सौम्या ने तस्वीरों के साथ ही एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा. इसके जरिए उन्होंने मूवी से जुड़े सभी कलाकारों का आभार जताया. डायरेक्टर आदित्य धर की भी सराहना की.
सौम्या ने पोस्ट में लिखा कि धुरंधर्स के साथ फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद आफ्टर पार्टी में खूब धमाल मचा. सभी को इतिहास रचने के लिए बधाई. इसके साथ ही पोस्ट के जरिए उन्होंने आदित्य धर का भी शुक्रिया अदा किया. पोस्ट में उन्होंने बताया कि रणवीर सिंह ने ही उन्हें थप्पड़ क्वीन का टैग दिया और कहा कि सब उनसे थप्पड़ खाना चाहते हैं. इसके अलावा इस पोस्ट के जरिए सौम्या ने यामी गौतम, मुकेश छाबड़ा, सारा अर्जुन के लिए ढेर सारा प्यार बरसाया. गौरतलब है कि सौम्या टंडन की पोस्ट पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और लोग खूब रिएक्शन दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड में पसरा मातम! इस फेमस स्टार की मां का हुआ निधन; दुख बांटने पहुंचे फिल्मी सितारे
‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस
इसके साथ ही अगर आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ की कमाई के बारे में बात की जाए तो सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर सभी रिकॉर्ड्स को तोड़ते हुए वर्ल्डवाइड 236.63 करोड़ का बिजनेस किया है. जबकि फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 139.78 करोड़ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रहा.
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
13 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
16 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
18 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
22 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
1 day agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 day agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
3 days ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
3 days agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines