बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ को पिछले साल 5 दिसंबर को रिलीज किया गया था. इसे दर्शकों से अच्छा खासा रिस्पांस मिला. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 1300 करोड़ का बिजनेस किया. ऐसे में अब फैंस इसके दूसरे पार्ट को लेकर एक्साइटेड हैं. फिल्म को ईद 2026 के मौके पर 19 मार्च को रिलीज किया जाएगा. मूवी का टीजर पहले ही जारी किया जा चुका है, जिसे काफी पसंद किया गया. ऐसे में अब इसका फर्स्ट रिव्यू भी सामने आ गया है.
दरअसल, रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ का फर्स्ट रिव्यू टीवी की अनुपमा यानी कि रुपाली गांगुली ने दिया है. उन्होंने फिल्म को रिलीज से पहले ही देख लिया. हालांकि, उन्होंने फिल्म पूरी नहीं देखी लेकिन कुछ सीन्स देखे हैं, जो उन्हें काफी पसंद आए हैं. आपको बता दें कि रुपाली के भाई विजय गांगुली ने ‘धुरंधर’ का गाना ‘शरारत’ को कोरियोग्राफ किया था. ऐसे में भाई के जरिए एक्ट्रेस ने फिल्म की कुछ झलक देखी. इस बात की जानकारी टीवी अभिनेत्री ने खुद दी है. उन्होंने हाल ही में एनडीटीवी से बात की.
यह भी पढ़ें: ‘राजपाल यादव के पास 50 करोड़ की प्रॉपर्टी…’, केआरके का दावा, पत्नी को लेकर उठाया बड़ा सवाल
रुपाली गांगुली ने दिया ‘धुरंधर 2’ का फर्स्ट रिव्यू
इस बातचीत में रुपाली गांगुली ने कहा कि ‘धुरंधर’ को उन्होंने थिएटर में दो बार देखा था. उन्होंने इसकी तारीफ की और कहा कि क्या फिल्म है और वो दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं. इतना ही नहीं, रुपाली गांगुली ने इस फिल्म के कुछ हिस्से को दिख लिया. रुपाली ने बताया कि उनके भाई विजय फिल्म के कुछ पार्ट को एडिट कर रहे थे और वो वीडियो कॉल पर थीं. उसी समय उनके भाई ने एक्ट्रेस को फिल्म का शॉट दिखाया था.
रुपाली ‘धुरंधर 2’ के उन सीन्स को लेकर कहती हैं कि क्या शॉट थे. उन्होंने रिवाइंड करके एक बार फिर से इसे देखने की इच्छा जताई थी. उन्होंने बताया कि उन्हें फिल्म का हर एक फ्रेम कमाल का लगा था.
यह भी पढ़ें: O Romeo: ओपनिंग डे पर ‘बॉर्डर 2’ को टक्कर दे पाएगी शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’? जानिए एडवांस बुकिंग में कैसा है हाल
पहले ही देख लिया था ‘शरारत’
रुपाली गांगुली ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्होंने ‘धुरंधर’ के सॉन्ग ‘शरारत’ को पहले ही देख लिया था. एक्ट्रेस बताती हैं कि सॉन्ग की एडिटिंग चल रही थी तभी उन्होंने इस गाने को देखा था. लेकिन उन्हें उम्मीद नहीं थी कि ये गाना इतना बड़ा हिट साबित होगा. रुपाली ने कहा कि वैसे इस गाने को पहले जिसने भी सुना था सबने एक ही बात कही थी कि ये सुपर डुपर हिट होने वाला है.
संबंधित खबरें
धर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
3 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
5 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
6 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
7 hrs agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
16 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
17 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
19 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
20 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
1 day ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines