रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ को ईद 2026 के मौके पर रिलीज किया गया है. फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है और इसकी रिलीज के साथ ही सारे सस्पेंस और ट्विस्ट से पर्दा भी उठ गया. ‘धुरंधर’ के सीक्वल में रिवेंज की कहानी देखने के लिए मिली. इस बदले की आग की कहानी में हमजा अली मजारी का मिशन कंप्लीट हो गया. लेकिन कहानी में अभी खत्म नहीं हुई. इसकी एंडिंग और क्लाइमैक्स तीसरे पार्ट का हिंट देते हैं. रणवीर सिंह का किरदार और ट्रांसफॉर्मेशन तीसरे पार्ट की कहानी का हिंट देता है. चलिए बताते हैं इसके बारे में.
‘धुरंधर 2’ के क्लाइमैक्स में क्या होता है?
‘धुरंधर 2’ के क्लाइमैक्स में देखने के लिए मिलता है कि कहानी में एक बदलाव आता है. रणवीर सिंह का किरदार अजय सान्याल और सुशांत बंसल से मिलता है. उसे ब्रीफिंग के लिए तैयार रहने के लिए कहा जाता है. यहां प्लानिंग एकदम सीधी-सादी लगती है. रणवीर के किरदार को बंसल अगली सुबह लेने के लिए आएगा. लेकिन, तभी एक और टर्निंग प्वॉइंट आ जाता है. वह आदेशों का पालन करने के बजाय वहां से चुपचाप गायब हो जाता है और अपने गृहनगर पठानकोट जाने वाली ट्रेन में सवार हो जाता है. इस दौरान ये क्षण इसलिए भी खास हो जाता है क्योंकि इसमें एक्शन नहीं था बल्कि इमोशन से भरा और प्रेरित था.
यह भी पढ़ें: Dhurandhar के डायरेक्टर से हुई बड़ी गलती, इंटरनेट पर लोगों ने पकड़ी, Aditya Dhar को यूजर्स ने घेरा
फिर आता है एक ट्विस्ट
इसके साथ ही ‘धुरंधर 2’ की कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है देखने के लिए मिलता है कि रणवीर सिंह का किरदार रेलवे स्टेशन और बाद में अपने घर के पास जाता है लेकिन किसी से मिलता नहीं है. वह दूर से अपने परिवार को देखता रहता है. वह उनसे ना तो मिलता है और ना ही बात करता है. वहीं, इसी बीच उसे एहसास होता है कि वह पुराने जीवन में लौट सकता है तो वह अचानक से यू-टर्न लेता है. वह एक फैसला उसके बदले हुए व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ कहता है. इस किरदार में दर्शकों ने जिसे देखा था वह इमोशनल और अपने परिवार से गहराई से जुड़ा हुआ था लेकिन अब वह दूर और बदला हुआ दिखाई देता है.
ऐसे में रणवीर सिंह के कैरेक्टर के इस ट्रांसफॉर्मेशन को ही अगली कड़ी का विचार हो सकता है. अब ये केवल बदले की कहानी ही नहीं रही है बल्कि सालों के बाद दोहरे जीवन जीने की वैल्यू के बारे में भी है. 15 साल लंबे मिशन ने उस पर गहरे साइकोलॉजिकल घाव छोड़े हैं. अंत में एक बात जरूर साफ हो जाती है कि बाहरी मिशन भले ही खत्म हो जाता है लेकिन आंतरिक संघर्ष अभी सुलझा नहीं है.
यह भी पढ़ें: ‘बड़े साहब’ को देख उड़े होश! ‘हमजा’ ने पाकिस्तानियों को पहुंचाया जहन्नुम; पब्लिक को कैसी लगी फिल्म?
पाकिस्तान लौटेगा रणवीर सिंह का किरदार?
इतना ही नहीं, ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के किरदार का मिशन तो पूरा हो गया है और ज्यादातर उसके टारगेट भी खत्म हो चुके हैं. ऐसे में अब अगर आपको लगता है कि पाकिस्तान लौटने की अब हमजा की कोई और वजह नहीं बची तो ये गलत है. हमजा चाह कर भी पाक से कनेक्शन खत्म नहीं कर सकता है. क्योंकि वहां अभी यालिना और उसका बेटा भी है. ऐसे में फिल्म का ये हिस्सा तीसरे पार्ट की कहानी का बैकबोन बन सकता है.
वहीं, फिल्म का एक और जरूरी ट्रैक जमील जमाली का है, जो एक बार फिर से अपनी राजनीतिक विचारधारा को बदलता और सत्ताधारी दल का हिस्सा बन जाता है. ऐसे में यालीना को जोड़ते हुए राजनीतिक और व्यक्तिगत इतिहास से जुड़ी एक जबरदस्त कहानी का निर्माण किया जा सकता है.
अंत में नहीं मिलते इन सवालों के जवाब
‘धुरंधर 2’ का कहानी का अंत तो हो जाता है लेकिन, फिल्म दर्शकों को एक मोड़ पर ले जाकर छोड़ देती है. इस बारे में कम है कि वह आगे क्या करेगा और इस बारे में अधिक है कि वह क्या बन गया है?
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
14 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
17 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
19 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
22 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
1 day agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 day agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
3 days ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
3 days agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines