Daayra Starcast Fees: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘दायरा’ सिनेमाघरों में शुक्रवार 18 सितंबर को रिलीज हो गई है. फिल्म को रिलीज होते ही लोगों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है. आइए जानते हैं कि इस फिल्म की कास्ट पर मेकर्स ने कितना खर्चा किया है और फिल्म का सबसे महंगा स्टार कौन है?
फिल्म ‘दायरा’ की कास्ट की फीस
करीना कपूर खान
फिल्म ‘दायरा’ के लिए अगर करीना कपूर खान की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म के लिए करीना ने 5 करोड़ रुपये की फीस ली है.
पृथ्वीराज सुकुमारन
पृथ्वीराज सुकुमारन ने अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘दायरा’ के लिए 8 करोड़ रुपये बतौर फीस लिए हैं. इतना ही नहीं बल्कि पृथ्वीराज ही इस फिल्म के सबसे महंगे स्टार हैं, जिन्होंने करीना कपूर खान से भी ज्यादा फीस चार्ज की है.
प्रमोद सांघी और फिल्म के अन्य कलाकार
इसके अलावा अगर फिल्म ‘दायरा’ के लिए बाकी कलाकारों की फीस की बात करें तो इस में काम करने वाले एक्टर प्रमोद सांघी ने फिल्म के लिए 60 लाख रुपये बतौर फीस चार्ज किए हैं. उनके अलावा फिल्म के लिए मौनिस रत्ता ने 40 लाख रुपये की कथित फीस चार्ज की है और सतीश बादल ने फिल्म में काम करने के लिए 18 लाख रुपये की फीस ली है. साथ ही फिल्म के लिए सुमाली खानीवाले ने 10 लाख रुपये लिए हैं.
करीना कपूर और पृथ्वीराज का रोल
फिल्म ‘दायरा’ की बात करें तो इस फिल्म के लिए करीना कपूर खान ने डीसीपी अंजूनी कोहली का किरदार अदा किया है और पृथ्वीराज फिल्म में डीसीपी रमन कुमार के रोल में नजर आ रहे हैं. ये फिल्म आज 18 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. साथ ही देखने वाली बात ये भी होगी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसी और कितनी ओपनिंग करती है?
‘मिर्जापुर: द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’
गौरतलब है कि इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर: द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ मौजूद है. दोनों फिल्मों ने टिकट खिड़की पर मजबूत पकड़ बनाई हुई है और जमकर कलेक्शन करने में लगी हुई है. ऐसे में अब फिल्म ‘दायरा’ भी बॉक्स ऑफिस पर आ गई है. इन फिल्मों के होते हुए फिल्म पहले दिन कितनी ओपनिंग करेगी, इसको लेकर हर किसी के मन में सवाल है.
फिल्म का बजट
वहीं, अगर फिल्म के बजट की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म को 3 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है. साथ ही फिल्म की कास्ट की फीस भी रिपोर्ट्स के आधार पर है फिल्म के बजट और कास्ट की फीस को लेकर मेकर्स की ओर से कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है.
यह भी पढ़ें- सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण, एक्ट्रेस ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
बिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
1 hr agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
3 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
4 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
6 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
7 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
16 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
20 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
23 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
1 day agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines