---विज्ञापन---

Daayra या Vibe… बॉक्स ऑफिस पर किसका जलवा, दूसरे दिन दोनों फिल्मों ने किया कितना कलेक्शन?

Daayra or VIBE Box Office Collection Day 2: बॉक्स ऑफिस पर करीना कपूर खान की फिल्म 'दायरा' और कुणाल खेमू की फिल्म 'वाइब' अपना जलवा दिखा रही हैं. आइए जानते हैं कि दोनों फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है?

---विज्ञापन---

Daayra or VIBE Box Office Collection Day 2: बॉक्स ऑफिस पर दो नई फिल्में आई हैं, जिसमें करीना कपूर खान की फिल्म ‘दायरा’ और कुणाल खेमू की फिल्म ‘वाइब’ शामिल है. दोनों फिल्में एक ही दिन बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई हैं और दोनों के बीच पहले दिन ही टक्कर देखने को मिली. आज दोनों फिल्मों का दूसरा दिन है. आइए जानते हैं कि दोनों फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है?

फिल्म ‘दायरा’ की कमाई

Sacnilk.com के अनुसार, कपूर खान की फिल्म ‘दायरा’ ने अपनी रिलीज के दूसरे दिन खबर लिखे जाने तक 1.13 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. फिल्म की कमाई के ये आंकड़े अभी शुरुआती और अनुमानित हैं और इनमें फेरबदल संभव है. इसी के साथ अगर टोटल कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने दो दिन में 2.13 करोड़ रुपये की टोटल कमाई कर ली है.

---विज्ञापन---

फिल्म ‘वाइब’ का कलेक्शन

वहीं, अगर कुणाल खेमू की फिल्म ‘वाइब’ की बात करें तो इस फिल्म का भी आज बॉक्स ऑफिस पर दूसरा दिन था. इस फिल्म ने खबर लिखे जाने तक अपनी रिलीज के दूसरे दिन 1.82 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. हालांकि, फिल्म के कलेक्शन में सुबह तक बदलाव देखने को मिल सकता है. फिल्म ‘वाइब’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा है.

संडे का मिल सकता है फायदा

इसी के साथ अगर इस फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दो दिन में 3.52 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. दोनों फिल्मों ने टिकट खिड़की पर अपनी मजबूत बना रखी है और कमाई करने में लगी है. हालांकि, दोनों ही फिल्मों की कमाई कुछ खास नहीं है, लेकिन उम्मीद कि जा रही हैं कि दोनों में से शायद किसी को संडे का फायदा मिल सकता है और रविवार को ये फिल्में अच्छी कमाई कर सकती है.

---विज्ञापन---

बॉक्स ऑफिस पर एक साथ एंट्री

गौरतलब है कि इन दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर एक साथ एंट्री की है. कपूर खान की फिल्म ‘दायरा’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर 1.00 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं, कुणाल खेमू की फिल्म ‘वाइब’ ने अपने ओपनिंग डे पर 1.70 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी.

फिल्मों की कास्ट

फिल्म ‘दायरा’ की बात करें तो इस फिल्म में करीना कपूर के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन, जितेंद्र जोशी, क्षिति जोग और कंवलजीत सिंह जैसे कलाकार नजर आए हैं. वहीं, अगर फिल्म ‘वाइब’ की बात करें तो इस फिल्म में कुणाल खेमू के अलावा प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव, वंशिका धीर, यशपाल शर्मा और दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं. देखने वाली बात होगी कि दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन करती है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- गणपति विसर्जन में आलिया भट्ट के पीछे चलने पर क्यों हो रही चर्चा? इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो

First published on: Sep 19, 2026 10:22 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola