गणपति विसर्जन में आलिया भट्ट के पीछे चलने पर क्यों हो रही चर्चा? इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो
Alia Bhatt: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने गणपति विसर्जन किया है. इस दौरान आलिया भट्ट के साथ उनकी बेटी राहा भी नजर आईं, जिसे आलिया ने गोद में लिया हुआ था. इस दौरान का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.
Alia Bhatt: बॉलीवुड में इन दिनों गणपति उत्सव की धूम हैं. सेलेब्स अपने घर पर बप्पा लेकर आए और बेहद धूमधाम से बप्पा का विसर्जन भी किया. बीते दिन यानी 18 सितंबर को आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने भी गणपति विसर्जन किया. इस दौरान आलिया भट्ट के साथ उनकी बेटी राहा भी नजर आईं, जिसे आलिया ने गोद में लिया हुआ था. इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने भी आया है, जिसमें आलिया भट्ट अपनी बेटी को गोद में लिए हुए गणपित की ओर चेहरा किए पीछे की ओर चलती नजर आ रही हैं. अब इंटरनेट पर चर्चा हो रही है कि आखिर आलिया ऐसे क्यों चल रही हैं?
विज्ञापन
आलिया भट्ट का वीडियो वायरल
दरअसल, सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट का जो वीडियो सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि पूरा कपूर परिवार एक साथ नजर आ रहा है. रणबीर कपूर अपने हाथों में बप्पा की मूर्ति लिए हुए हैं. नीतू कपूर के हाथ में पूजा की थाल है और आलिया भट्ट अपनी बेटी राहा को गोद में लिए नजर आ रही हैं. हालांकि, राहा का चेहरा नहीं दिख रहा है.
विज्ञापन
It’s honestly so beautiful how Alia Bhatt walks backward without turning her back, because Ganpati Bappa is facing her. That tiny detail shows how much Ranbir and Alia truly respect the rituals. pic.twitter.com/rcPCRfTjnF
जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, तो आलिया की चाल ने लोगों का ध्यान खींचा. इंटरनेट पर इसके बारे में चर्चा होने लगी. एक यूजर ने वीडियो को देखने के बाद लिखा कि मुझे लगता है कि वो इसलिए ऐसे चल रही है क्योंकि वो राहा का फेस नहीं दिखाना चाहती. दूसरे यूजर ने लिखा कि ऐसा इसलिए क्योंकि पैप्स राहा की तस्वीर नहीं ले सकते, लेकिन आलिया की जय हो.
क्या बोले यूजर्स?
इतना ही नहीं बल्कि एक यूजर ने कहा कि वो अपनी बेटी का चेहरा छुपा रही है. एक और ने कहा कि आलिया इसलिए इस तरह से चल रही है क्योंकि वो पैप्स को राहा का फेस नहीं दिखाना चाहती. एक और यूजर ने लिखा है कि मुझे लगता है कि वो अपनी बेटी का चेहरा छिपाने के लिए पीछे की ओर चल रही है. अगर वो मुड़ेगी तो बच्ची का चेहरा मीडिया की तरफ हो जाएगा.
विज्ञापन
फिल्म ‘अल्फा’ में नजर आई थीं आलिया
इस तरह से कमेंट्स के जरिए लोगों ने कयास लगाए हैं कि आलिया अपनी बेटी राहा का फेस पैप्स को नहीं दिखाना चाहती और वो ऐसे चल रही है. इसके अलावा अगर आलिया की बात करें तो हाल ही में आलिया भट्ट को फिल्म ‘अल्फा’ में देखा गया था. इस फिल्म में आलिया जबरदस्त एक्शन मोड़ में नजर आई थी. हालांकि, फिल्म को उम्मीद के हिसाब से रिस्पॉन्स नहीं मिला.