हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

2 घंटे पहले था सब सही, फिर ऐसा क्या हुआ? Sanchita Ugale के निधन ने खड़े किए सवाल

Sanchita Ugale Death: फिल्म ‘छावा’ में ताराबाई का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस संचिता उगाले के निधन ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. हर कोई हैरान है कि आखिर संचिता उगाले ने सुसाइड क्यों किया?

विज्ञापन
Sanchita Ugale. image credit- social media

Sanchita Ugale Death: फिल्म ‘छावा’ में ताराबाई का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस संचिता उगाले ने आत्महत्या कर ली है. संचिता उगाले के निधन ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. महज 30 साल की उम्र में संचिता उगाले का दुनिया को अलविदा कहना जहां हर किसी को परेशान कर रहा है, तो वहीं संचिता उगाले के निधन ने कई सवाल भी खड़े किए हैं. आइए जानते हैं कि आखिर लोगों के क्या सवाल हैं?

2 घंटे में ऐसा क्या हुआ?

दरअसल, संचिता उगाले ने खबर लिखे जाने से 20 घंटे पहले यानी अपने सुसाइड से करीब 2 घंटे पहले इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था. इस पोस्ट को देखने के बाद लोगों के मन में कई सवाल आ रहे हैं कि आखिर 2 घंटे में ऐसा क्या बदला कि संचिता उगाले को मौत को गले लगाना पड़ा.

सुसाइड से दो घंटे पहले शेयर किया पोस्ट

इसके अलावा जो भी इस पोस्ट को देख रहा है, वो ये नहीं कह सकता कि संचिता उगाले को कई परेशानी थी, क्योंकि पोस्ट को बेहद खिलखिलाकर डांस कर रही हैं और रील शूट कर रही हैं. संचिता उगाले का इस तरह से सुसाइड करना तमाम सवाल खड़े कर रहा है. हालांकि, अभी इन सवालों के जवाब देना मुश्किल है.

विज्ञापन

पुलिस कर रही जांच

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अब देखने वाली बात होगी कि आखिर पुलिस इस केस में क्या खुलासा करती है? इसके अलावा अभी तक संचिता उगाले के परिवार ने इस पर कोई बयान नहीं दिया है. फैंस और एक्ट्रेस के चाहने वाले उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं.

बीती शाम लगाई फांसी

गौरतलब है कि संचिता उगाले ने रविवार शाम करीब 7 से 7:30 बजे के बीच कथित रूप से बेडरूम के सीलिंग फैन से साड़ी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है. पुलिस के अनुसार, संचिता नालासोपारा पूर्व के आचोले गांव में अपने माता-पिता और 15 साल की बहन के साथ रहती थीं. रविवार शाम घर में अकेली होने के दौरान उन्होंने कथित रूप से बेडरूम के सीलिंग फैन से साड़ी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Chhaava की ‘ताराबाई’ ने की आत्महत्या, टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रह चुकी हैं Sanchita Ugale

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola