हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Celina Jaitly को बच्चों से किया गया दूर, पति के दुर्व्यवहार पर फिर छलका एक्ट्रेस का दर्द

Celina Jaitly: बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि उनके बच्चों को उनसे दूर किया गया. आइए जानते हैं कि सेलिना ने इस पोस्ट में क्या-क्या बताया है?

विज्ञापन
Celina Jaitly. image credit- social media

Celina Jaitly: बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली बीते कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक एक्ट्रेस को लेकर बातें सुनने को मिलती रहती हैं. इस बीच अब सेलिना ने बताया है कि उनके बच्चों को उनसे दूर करने की कोशिश की गई. आइए जानते हैं कि सेलिना का इस बारे में क्या कहना है?

सेलिना जेटली ने शेयर किया पोस्ट

दरअसल, सेलिना जेटली सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़े अपडेट्स शेयर करती रहती हैं. इस बीच अब एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो चर्चा आ गया है. सेलिना ने अपने इस पोस्ट में बच्चों के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है और इसके साथ एक बेहद लंबा-सा कैप्शन भी लिखा है.

एक्ट्रेस का छलका दर्द

सेलिना जेटली ने अपने पोस्ट में लिखा कि जिस दिन मैंने अपनी गरिमा, अपने बच्चों और भाई की रक्षा के लिए ऑस्ट्रिया छोड़ने का फैसला किया था, उस दिन मैंने अपने बच्चों को खो दिया था. 11 अक्टूबर 2025 को रात 1 बजे मैंने पड़ोसियों की मदद से ऑस्ट्रिया छोड़ दिया था, जिससे मैं उस सिचुएशन और मिसबिहेवियर से बच जाऊं.

विज्ञापन

क्या बोलीं सेलिना?

सेलिना ने लिखा कि मुझे मजबूरन भारत लौटना पड़ा. मेरे बैंक अकाउंट में बहुत कम पैसे थे, जिससे मुझे अपना जीवन गुजारना था. इंडिया में मुझे अपने ही घर आने के लिए अदालत का सहारा लेना पड़ा, जो प्रॉपर्टी मैंने साल 2004 में शादी से बहुत पहले खरीदी थी, उस पर मेरे पति ने अपना होने का दावा किया.

बच्चों का ब्रेनवॉश करने का आरोप

अभिनेत्री ने आगे कहा कि ऑस्ट्रियाई पारिवारिक न्यायालय से जॉइंट कस्टडी मिलने के बावजूद भी मुझे अपने तीनों बच्चों से दूर रखा गया और मेरा दिल टूट गया. मेरे बच्चों को मुझसे मिलने से बार-बार रोका गया है. इतना ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस ने बच्चों का ब्रेनवॉश करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें डरा-धमकाकर मेरे खिलाफ बातें कहलवाई गई हैं.

विज्ञापन

मेरी पूरी दुनिया मुझसे छीन ली गई- सेलिना

सेलिना ने लिखा कि सितंबर की शुरुआत में मेरे पति ने मुझे तलाक का नोटिस दिया था. उन्होंने बहाना बनाया कि वह हमारी 15वीं शादी की सालगिरह के लिए मंगवाया गया गिफ्ट पास के डाकघर से लेने आए थे, जहां वो मुझे गाड़ी से ले गए थे. रातों-रात मुझे एक मां के रूप में अपनी भूमिका को सही ठहराने के लिए मजबूर किया गया, जबकि मैं अपने बच्चों की मां और हमेशा उन्हें पहले रखती हूं, लेकिन एक ही पल में मेरी पूरी दुनिया मुझसे छीन ली गई.

यह भी पढ़ें- 2026 की दूसरी सबसे बड़ी फ्लॉप निकली 450 करोड़ के बजट की ये फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर आते ही गिरी औंधे मुंह

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola