Bollywood Actress: हिंदी सिनेमा की कई हसीनाएं ऐसी हैं, जो अपनी पर्सनल लाइफ में बहुत दर्द झेल चुकी हैं. बीते लंबे समय से एक हसीना लगातार अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं. 44 साल की ये एक्ट्रेस अपनी शादी को लेकर कई बड़े खुलासे कर चुकी हैं और अपने पति पर भी गंभीर आरोप लगा चुकी हैं. इस बीच अब उनका एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपने बेटे की कब्र पर फूट-फूटकर रोती नजर आ रही हैं.
फूट-फूटकर रोईं सेलिना जेटली
दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि अभिनेत्री सेलिना जेटली हैं. जी हां, सेलिना जेटली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में सेलिना अपने बेटे की कब्र के पास नजर आ रही हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि सेलिना सफाई करते हुए फूट-फूटकर रो पड़ीं.
सेलिना ने लिखा इमोशनल कैप्शन
इसके बाद वीडियो में सेलिना अपने बेटे की कब्र पर फूल और मोमबत्ती रखती नजर आ रही हैं. इस पोस्ट को शेयर करते हुए सेलिना ने लंबा-सा कैप्शन भी लिखा है. सेलिना ने लिखा कि मेरे पास इस दिल दहला देने वाले वीडियो को साझा करने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं था, जिससे मैं दुनिया को एक मां के रूप में अपने दर्द को दिखा सकूं.
क्या बोलीं सेलिना?
पिछले कुछ हफ्ते मेरी लाइफ के सबसे कठिन सप्ताह थे. मैं अपने तलाक की सुनवाई के लिए ऑस्ट्रिया में थी. ऑस्ट्रियाई जज के समक्ष दिए गए वचन के बावजूद, मेरे बच्चों को, जिन्हें एक अज्ञात जगह पर ले जाया गया था. मैं केवल अपने बेटे शमशेर से मिल पाई, जिसका कुछ समय पहले निधन हो गया था.
एक्ट्रेस का पोस्ट देख सकते हैं
सेलिना ने आगे लिखा कि ये एक ऐसी मां की हृदयविदारक कहानी है जिसने अपने बच्चों के जन्म से ही उनके लिए सब कुछ किया. मैंने अपना देश, अपने माता-पिता, अपना काम सब कुछ छोड़ दिया और भारत से दुबई, सिंगापुर, ऑस्ट्रिया, फिर वापस दुबई, फिर ऑस्ट्रिया चली गई और यह सब अपने पति के करियर को सहारा देने के लिए किया. सेलिना ने अपने पोस्ट में और क्या लिखा है इसके लिए आप एक्ट्रेस की पोस्ट को देख सकते हैं. गौरतलब है कि सेलिना ने अपने पति पीटर हाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं.
यह भी पढ़ें- कपूर खानदान की वो बेटी, जिसने 45 की उम्र में पकड़ी एक्टिंग की राह
संबंधित खबरें
हिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
4 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
7 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
8 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
1 day agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 day agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
1 day ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
1 day agoसलमान खान की 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज?
2 days ago'डटकर सामना किया...', शाहरुख खान ने स्मित मच्छार की बहादुरी को किया सलाम
2 days ago'दृश्यम 3' ने 2 दिनों में 100 करोड़ किए पार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines