हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Toxic के बाद आएंगी बड़े-बड़े सुपरस्टार्स की फिल्में, शाहरुख खान से लेकर रजनीकांत के फैंस की होगी बल्ले-बल्ले

Box Office Movies 2026: बॉक्स ऑफिस पर यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ रिलीज के लिए बिल्कुल तैयार है. इस फिल्म के बाद भी बड़े-बड़े सुपरस्टार्स की फिल्में आने वाली हैं. आइए जानते हैं कि कौन-कौन-सी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर आने वाली हैं?

विज्ञापन
बड़े-बड़े सुपरस्टार्स की फिल्में होंगी रिलीज. image credit- instagram

Box Office Movies 2026: बॉक्स ऑफिस पर हर साल कई फिल्में रिलीज होती हैं. इन दिनों भी टिकट खिड़की पर ‘आवारापन 2’ और ‘बंटवारा 1947’ जैसी मूवीज अपना जलवा दिखा रही हैं. साथ ही सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ के लिए तैयार है. फिल्म ‘टॉक्सिक’ के बाद भी कई बड़े सुपरस्टार्स की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार है. आइए जानते हैं कि फिल्म ‘टॉक्सिक’ के बाद कौन-कौन-सी फिल्में रिलीज होने वाली हैं?

कौन-कौन-सी फिल्में होंगी रिलीज?

‘टॉक्सिक’

फिल्म ‘टॉक्सिक’ की बाद करें तो इस फिल्म को कल यानी 26 अगस्त को रिलीज किया जा रहा है. फिल्म की रिलीज का फैंस को बेहद बेसब्री से इंतजार है. इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में भी शानदार परफॉर्म किया है, जिससे फिल्म से बड़ी ओपनिंग की उम्मीद की जा रही है. देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म कैसी ओपनिंग करती है.

विज्ञापन

‘हैवान’

इसके अलावा अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ भी रिलीज के लिए तैयार है. अक्षय और सैफ अली खान की इस फिल्म का ट्रेलर आज ही रिलीज हुआ है, जो दर्शकों को पसंद आया है. वहीं, इस फिल्म की रिलीज की बात करें तो इसे 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है.

विज्ञापन

‘गनमास्टर जी9’

साथ ही इमरान हाशमी की फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ भी इसी साल रिलीज होनी है. आज फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है, जो इंटरनेट पर आते ही छा गया था. फिल्म की रिलीज की अगर बात करें तो इस फिल्म को 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है.

विज्ञापन

‘वन’ (Vvan)

सिद्धार्थ मल्होत्रा की मोस्ट अवेटेड फिल्म वन (Vvan) की रिलीज का भी फैंस को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है, जिसमें सिड का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला है. वहीं, अगर फिल्म की रिलीज की बात करें तो इस फिल्म को 25 सितंबर को रिलीज किया जा रहा है.

विज्ञापन

‘किंग’

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ भी इसी साल रिलीज हो रही है. शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ की रिलीज के लिए फैंस बेहद एक्साइटेड हैं. इस फिल्म का साल के आखिर यानी 2026 में ही क्रिसमस के मौके पर रिलीज किया जाएगा. फिल्म ‘किंग’ 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी.

विज्ञापन

‘रामायण: पार्ट 1’

रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ भी बड़े बजट की फिल्म है, जिसे साल 2026 में दिवाली पर रिलीज किया जाएगा. फिल्म का दूसरा पार्ट अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगा. ‘रामायण: पार्ट 1’ की रिलीज की अगर बात करें तो इसे इसी साल दिवाली के मौके पर रिलीज किया जा रहा है. हालांकि, अभी इसकी डेट को लेकर लोगों में कंफ्यूजन है.

विज्ञापन

‘जेलर 2’

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ भी इसी साल रिलीज हो रही है. जी हां, इस फिल्म को 15 अक्तूबर 2026 को रिलीज किया जा रहा है. इस फिल्म से रजनीकांत एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर वापसी करने के लिए तैयार हैं. नेल्सन दिलीप कुमार की डायरेक्ट की हुई ‘जेलर 2’ बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करेगी ये अब इसकी रिलीज के बाद ही साफ होगा.

विज्ञापन

‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’

अजय देवगन की सुपरहिट थ्रिलर फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ (दृश्यम 3) का आखिरी पार्ट भी इसी साल रिलीज हो रहा है. फिल्म ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ को 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. देखने वाली बात होगी कि इस फिल्म को सिनेमाघरों में लोगों का कैसा रिस्पॉन्स मिलेगा.

यह भी पढ़ें- Gunmaster G9 का टीजर रिलीज, एक्शन मोड़ में दिखे इमरान हाशमी, कब रिलीज होगी फिल्म?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola