हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Border 2 का वो गाना, जो आज भी है अधूरा, बहन-भाई की राखी वाली लाइनें कर देंगी इमोशनल

Border 2: सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का एक गाना आज भी ऐसा है, जो पूरा नहीं हुआ और ये फिल्म में अधूरा फिल्माया गया था. आइए जानते हैं कि ये कौन-सा गाना है?

विज्ञापन
Border 2. image credit- social media

Border 2: सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ आज भी चर्चा में रहती है. आजादी के मौके यानी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर हर भारतीय इस फिल्म को देखना पसंद करेंगे. इस फिल्म के गाने ‘जाते हुए लम्हों’, ‘संदेसे आते हैं’ और ‘मिट्टी के बेटे’ आज भी लोगों के दिलों को छूते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म का एक गाना आज भी अधूरा है और उसे फिल्म में नहीं दिखाया गया. आइए जानते हैं कि ये कौन-सा गाना है और कौन-सी वो लाइनें हैं, जो फिल्म में नहीं दिखाई गई?

मनोज मुंतशिर ने किया खुलासा

दरअसल, हाल ही में शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में मनोज मुंतशिर ने इसका खुलासा किया है कि फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का गाना ‘मिट्टी के बेटे’ फिल्म में अधूरा दिखाया गया था और इसकी कुछ और लाइनें हैं. मनोज मुंतशिर ने कहा कि फिल्म के गाने ‘मिट्टी के बेटे’ की आज मैं पहली बार पब्लिकली वो अंतरा बता रहा हूं, वो लाइने, जो बॉर्डर 2 में नहीं गई.

मनोज ने रिवील की लाइनें

मनोज ने कहा कि गाने की लाइनें हैं कि भैया तुझको ताने देगी बहना, इस खुदगर्जी पे. भैया तुझको ताने देगी बहना, इस खुदगर्जी पे. मेरी डोली उठी नहीं और लेट गया तू अर्थी पे. रोते हैं राखी के धागे. तोड़ दिए क्यों तूने वादे. मेरी जान के बदले मेरा चांद सा भाई ला देना. हम जब राखी बंधवाएंगे. हिचकी बनके याद आएंगे. वो मिट्टी के बेटे, जो वापस ना लौटे.

विज्ञापन

फिल्म ‘बॉर्डर 2’

वहीं, अगर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की बात करें तो इस फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी नजर आए थे. फिल्म में सनी देओल के अपोजिट मोना सिंह, दिलजीत के साथ सोनम बाजवा, अहान शेट्टी के साथ आन्या सिंह और वरुण धवन के साथ मेधा राणा को कास्ट किया गया था.

कहां देखें फिल्म?

इसके अलावा फिल्म में कुछ पुराने गानों को दोबारा बनाया गया, जिसमें ‘ए जाते हुए लम्हों’ से लेकर ‘संदेसे आते हैं’ शामिल है. अगर आपने भी इस फिल्म को नहीं देखा है, तो आप इसे घर बैठे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. फिल्म को ओटीटी पर भी लोगों का खूब प्यार मिला था.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- मोहनलाल की वो फिल्म, जिसका हिंदी रीमेक है अक्षय कुमार की ‘हैवान’, किस OTT पर देखें?

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola