सनी देओल अपनी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं. इन दिनों सनी देओल हिमाचल प्रदेश के मनाली में छुट्टियां मना रहे हैं. दरअसल यह जानकारी उनके इंस्टाग्राम के पोस्ट के जरिए पता चला है. हालांकि अब सनी देओल की एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘घातक’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक वेटरेन फिल्म मेकर सनी पाजी की साल 1996 में आई फिल्म ‘घातक’ का सीक्वल बनाने की तैयारी कर रहे हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में.
यह भी पढ़ें: TV TRP में बड़ा उलटफेर; इस हफ्ते ‘नागिन 7’ ने मारी बाजी, ‘अनुपमा’ को लगा तगड़ा झटका, देखें टॉप 10 लिस्ट
क्या ‘घातक’ का बनने जा रहा है सीक्वल ?
आपको बता दें कि इन दिनों सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर रही है. इसी बीच एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिसे सुनकर सनी देओल के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं. दरअसल बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार राजकुमार संतोषी सनी देओल से जल्द मिलने वाले हैं. वो सनी देओल से मिलकर ‘घातक पार्ट 2’ के बारे में बात कर सकते हैं. इतना ही नहीं उन्होंने इस बारे में सनी देओल को बता भी दिया है. सूत्रों के अनुसार यह आइडिया सनी देओल को काफी पसंद है और उन्होंने राजकुमार संतोषी को मनाली बुलाया है. दरअसल वो वहां एक्टर से मिलकर स्क्रिप्ट सुनाने वाले हैं.
यह भी पढ़ें: KRK Bail: फायरिंग केस में KRK को बड़ी राहत, 25 हजार के बॉन्ड पर मिली जमानत
स्क्रिप्ट सुनने के बाद लेंगे फैसला
वहीं रिपोर्ट के अनुसार सूत्र ने आगे कहा है कि अब देखने वाली बात यह होगी की स्क्रिप्ट सुनने के बाद सनी देओल क्या फैसला लेते हैं. वहीं सूत्र ने आगे यह भी कहा कि सनी देओल अपनी पिछली किसी भी क्लासिक फिल्म का सीक्वल साइन करके ट्रेंड का फायदा नहीं उठाएंगे. क्योंकि उन्हें ऐसा लगता है कि क्लासिक फिल्मों का सीक्वल बनाने से दर्शकों के साथ धोखा होगा. इतना ही नहीं राजकुमार संतोषी भी इसी तरह सोचते हैं. लेकिन देखने की बात यह होगी कि जब संतोषी, सनी देओल से मिलने पर क्या फैसला होता है.
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
1 day ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
1 day agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
2 days agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
2 days agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
2 days ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
2 days agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
2 days agoशिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे
2 days agoमीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines