याद है जोधा अकबर की 'रुकैया बेगम'? टीवी से दूर हैं लवीना टंडन, फिर भी 35 की उम्र में हो रहे चर्चे

Jodha Akbar Actress Ruqaiya Sultan Begam: टीवी के पॉपुलर शो ”जोधा-अकबर” की रुकैया बेगम इन दिनों ओटीटी पर अपना जलवा दिखा रही हैं. एक्ट्रेस ने अब टीवी से दूरी बना ली है, लेकिन 35 साल की उम्र में भी उनकी चर्चा हो रही है.

ruqaiya sultan begam

ruqaiya sultan begam. IMAGE CREDIT- SOCIAL MEDIA

Jodha Akbar Actress Ruqaiya Sultan Begam: टीवी के पॉपुलर शो ”जोधा-अकबर” को कौन भूल सकता है? इस शो के हर एक किरदार ने दर्शकों का दिल जीता लिया था. फिर चाहे वो जोधा का किरदार हो या फिर अकबर का या फिर रुकैया बेगम का ही क्यों ना हो? लेकिन क्या आज भी आपको रुकैया बेगम याद हैं, जो आज टीवी से दूर हैं.

विज्ञापन

चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर शुरू की एक्टिंग

”जोधा-अकबर” की रुकैया बेगम यानी एक्ट्रेस लवीना टंडन ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट टीवी की दुनिया में एंट्री की थी. साल 2004 में ‘तुम बिन जाऊं कहां’ से लवीना ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. इसके बाद लवीना ने ‘हीरो, धरती के वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान, शशश फिर कोई है, दिल मिल गए’ जैसे पॉपुलर शोज में काम किया और दर्शकों का दिल जीता.

विज्ञापन

रुकैया सुल्तान बन हुईं फेमस

इसके बाद लवीना ने टीवी के शो ‘जोधा अकबर’ में 22 की उम्र में रुकैया सुल्तान का किरदार निभाया था. लवीना का ये किरदार ऐसा था कि इसने उन्हें घर-घर में पहचान दिला दी थी और वो खूब पॉपुलर हो गई थीं. टीवी शो ‘जोधा अकबर’ के बाद लवीना को ‘तुम ही बंधू सखा तुम्हीं, प्यार तूने क्या किया, नागिन, वारिस, चंद्रनंदिनी, मुस्कान और मरिया खान’ जैसे शोज में अपना कमाल दिखाया.

क्या बोलीं लवीना?

इसके बाद लवीना ने खुद को टीवी की दुनिया से दूर कर लिया. एक बाद लवीना ने बजूका प्राइम को दिए इंटरव्यू में कहा कि मैं पीछे पलटकर देखती हूं और खुद को कंपेयर करती हूं कि आज कहां हूं और पहले कहां थी. मैं ऊपर ही जा रही हूं, नीचे तो नहीं आ रही ना और मुझे ऑफर मिले, लेकिन मुझे डांस का शौक है और मुझे डांस शोज चाहिए.

विज्ञापन

टीवी से दूर पर ओटीटी पर जलवा

वहीं, अब अगर आप ये सोच रहे हैं कि लवीना के पास कोई काम नहीं है, तो भले ही एक्ट्रेस टीवी से दूर हैं, लेकिन इन दिनों ओटीटी पर उनका जलवा बरकरार है. जी हां, लवीना ‘अनदेखी और लुक्खे’ में नजर आ रही हैं. अगर आपन भी एक्ट्रेस की एक्टिंग को मिस कर रहे हैं, तो आप ओटीटी पर उन्हें देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ