हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बॉलीवुड का वो सुपरस्टार, जिन्होंने पहले ही कर दी थी मौत की भविष्यवाणी, पर्दे पर किया बुढ़ापे का अनुभव

Bollywood Actor: आज हम आपको एक ऐसे एक्टर के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने पहले ही अपनी मौत की भविष्यवाणी कर दी थी. आइए जानते हैं कि आखिर कौन थे ये अभिनेता?

विज्ञापन
Sanjeev Kumar. IMAGE CREDIT- SOCIAL MEDIA

Bollywood Actor: हिंदी सिनेमा के कई सुपरस्टार ऐसे हैं, जिन्होंने दशकों तक लोगों के दिलों पर राज किया है. कुछ सुपरस्टार्स ऐसे भी रहे हैं, जिन्होंने सिनेमा में सिर्फ किरदार नहीं निभाए बल्कि पर्दे पर निभाए हर एक रोल को जिया है. आज हम आपको एक ऐसे ही अभिनेता के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने पर्दे पर अपने निभाए हर एक किरदार में जान डाल दी. हालांकि, ऐसा कहा जाता है कि इन्होंने अपनी मौत की भविष्यवाणी भी पहले ही कर दी थी. आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन हैं?

बॉलीवुड एक्टर संजीव कुमार

हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि संजीव कुमार थे, जिनका असली नाम हरिहर जेठालाल जरीवाला था. साल 1938 में गुजरात के सूरत में उनका जन्म हुआ था. संजीव को बचपन से ही एक्टिंग का बेहद शोक था और वो अभिनय के दीवाने थे. जवानी में संजीव कुमार मुंबई आ गए और उन्होंने थिएटर से शुरुआत की.

22 साल की उम्र में फिल्मों में की एंट्री

इसके बाद ‘इंडियन नेशनल थिएटर’ से जुड़कर उन्होंने अपने अभिनय की बारीकियों पर काम किया और चीजों पर ध्यान दिया. थिएटर में हर कोई उन्हें ‘हरिभाई’ बुलाता था. 22 साल की उम्र में संजीव कुमार ने फिल्मों में कदम रख लिया था. उनकी पहली फिल्म साल 1960 में ‘हम हिंदुस्तानी’ आई थी, जिसमें उन्होंने एक पुलिस इंस्पेक्टर का छोटा सा किरदार निभाया था.

विज्ञापन

फिल्म ‘खिलौना’

फिर साल 1965 में उन्हें फिल्म ‘निशान’ में हीरो बनने का मौका मिला और धीरे-धीरे उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई. इसके बाद साल 1970 की फिल्म ‘खिलौना’ ने उन्हें बेहद पॉपुलैरिटी दी और वो उनकी तगड़ी सफलता थी. संजीव पर्दे पर जिस भी किरदार को निभाते थे, वो उसमें इतना खो जाते थे कि वो बिल्कुल असली लगता था.

संजीव कुमार ने की थी भविष्यवाणी

इतना ही नहीं बल्कि संजीव कुमार को लेकर कहा जाता है कि संजीव कुमार ने पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी कि वे 50 साल से ज्यादा नहीं जी पाएंगे. दरअसल, ‘एन एक्टर्स एक्टर: द ऑथराइज्ड बायोग्राफी ऑफ संजीव कुमार’ लिखने वाले लेखक हनीफ जवेरी के अनुसार, एक बार तबस्सुम ने उनसे पूछा था कि कम उम्र के होने के बावजूद वो बुजुर्गों के रोल क्यों करते हैं?

विज्ञापन

हार्ट अटैक से हुआ था संजीव का निधन

इस पर संजीव कुमार ने कहा था कि मैं कभी बूढ़ा नहीं हो पाऊंगा, क्योंकि मैं अपने परिवार के दूसरे पुरुषों की तरह 50 साल से ज्यादा नहीं जी पाऊंगा. इसलिए मैं पर्दे पर ही इसका अनुभव करना चाहता हूं. संजीव की ये बात बाद में एक दुखद भविष्यवाणी जैसी लगने लगी. संजीव कुमार का 47 साल की उम्र में 6 नवंबर 1985 को हार्ट अटैक से निधन हो गया था.

यह भी पढ़ें- 2 घंटे 40 मिनट की वो फिल्म, जिसने Peddi की नाक में किया दम, 20वें दिन भी उड़ाई मोटी रकम

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola