4000 करोड़ी रामायण में शूर्पनखा बनेंगी बॉलीवुड की ये महंगी एक्ट्रेस, पहले आया था Priyanka Chopra का नाम

Bollywood Actress: रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. ये एक बड़े बजट की फिल्म है, जिसकी हर एक चीज पर बेहद गौर किया जा रहा है.

Ramayana

Ramayana. image credit- social media

Bollywood Actress: रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई है. फिल्म की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. इस बीच अब चर्चा है कि आखिर इस फिल्म में शूर्पनखा का किरदार कौन निभाएगा? पहले फिल्म के इस किरदार के लिए प्रियंका चोपड़ा का नाम सामने आ रहा था, लेकिन अब कोई और इस किरदार में नजर आएगा. आइए जानते हैं कि इस रोल में अब कौन नजर आने वाला है?

विज्ञापन

रकुल प्रीत सिंह ने दिया टेस्ट

रामायण की कहानी में शूर्पनखा वही किरदार है जो पूरी कहानी को नया मोड़ देती है. अब रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म में शूर्पनखा को सिर्फ एक नेगेटिव कैरेक्टर नहीं बल्कि एक इंटेंस और इमोशनल किरदार के तौर पर दिखाया जाएगा. जानकारी की मानें तो रकुल प्रीत सिंह ने इसके लिए लुक टेस्ट भी दिया है.

विज्ञापन

इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में रकुल

इतना ही नहीं बल्कि चर्चा यहां तक है कि एक्ट्रेस फिल्म की शूटिंग से जुड़ चुकी हैं. हालांकि, पहले इस रोल के लिए प्रियंका चोपड़ा का नाम सामने आया था, लेकिन बाद में रकुल को फाइनल किया गया है. वहीं, अगर रकुल सिंह की बात करें तो रकुल प्रीत सिंह आज इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं.

करोड़ों में है नेटवर्थ

साउथ से लेकर बॉलीवुड तक उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है. इतना ही नहीं बल्कि रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ करोड़ों में है और वो एक फिल्म के लिए मोटी फीस चार्ज करती हैं, जिससे वो महंगी एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हो चुकी हैं. फिल्म की बात करें तो ये तो सभी जानते हैं कि इस फिल्म के लिए मेकर्स ने मोटा पैसा लगाया है.

विज्ञापन

दिवाली पर होगी रिलीज

ये फिल्म 4000 करोड़ में बन रही है. ऐसे में फिल्म की हर एक छोटी बड़ी चीज पर बेहद ध्यान दिया जा रहा है. फिल्म का हर किरदार अपने आपमें खास होने वाला है. फिल्म के पहले पार्ट को दिवाली पर रिलीज किया जाएगा. हर किसी को इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है. हालांकि, देखने वाली बात होगी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ