Trisha Krishnan नहीं Karuppu के लिए इस एक्टर ने ली सबसे ज्यादा फीस, आखिर कौन है ये अभिनेता? जानें बाकी स्टार्स की भी कमाई

Karuppu Cast Fees: आरजे बालाजी की एक्शन ड्रामा फिल्म 'करप्पू' अपनी रिलीज के बेहद करीब आ चुकी है. इस फिल्म में तृषा कृष्णन सहित कई बड़े कलाकार नजर आने वाले हैं. आइए जानते हैं फिल्म के लिए स्टार्स ने कितनी फीस चार्ज की है और कौन फिल्म का सबसे महंगा स्टार है?

Karuppu
1 / 7
Karuppu. image credit- social media

विज्ञापन

सूर्या

सूर्या2 / 7

फिल्म 'करप्पू' में अभिनेता सूर्या दो किरदार निभा रहे हैं. खबरों की मानें तो इस फिल्म के लिए एक्टर ने 45 करोड़ रुपये लिए हैं, जिससे वो इस फिल्म के सबसे सबसे ज्यादा कमाई करने वाले कलाकार बन गए हैं.

विज्ञापन

तृषा कृष्णन

तृषा कृष्णन 3 / 7

इस फिल्म के लिए तृषा कृष्णन की फीस की बात करें तो सूत्रों के अनुसार उन्होंने फिल्म के लिए 5 करोड़ रुपये लिए है. इस एक्शन से भरपूर कहानी में वो, सूर्या के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी.

आरजे बालाजी

आरजे बालाजी4 / 7

आरजे बालाजी सिर्फ कैमरे के पीछे ही नहीं हैं, बल्कि बेबी कन्नन के किरदार में कैमरे के सामने भी नज़र आ रहे हैं. अफवाह है कि निर्देशन और अभिनय दोनों का जिम्मा संभालने के लिए उन्होंने 4 करोड़ रुपये कमाए हैं.

विज्ञापन

योगी बाबू

योगी बाबू5 / 7

योगी बाबू फिल्म की कास्ट में शामिल हो गए हैं, लेकिन अभी तक ये जानकारी नहीं आई है कि वो कौन सा किरदार निभा रहे हैं. खबरों के मुताबिक उनकी कमाई 2 करोड़ रुपये है.

नैट्टी सुब्रमण्यम

नैट्टी सुब्रमण्यम6 / 7

फिल्म लेखन से अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाले नट्टी ने फिल्म 'करप्पू' में एक अहम भूमिका निभाई है. फिल्म इंडस्ट्री में चर्चा है कि इस फिल्म से उन्होंने करीब 1.5 करोड़ रुपये कमाए हैं.

विज्ञापन

इंद्रन्स

इंद्रन्स7 / 7

मलयालम सिनेमा के दिग्गज कलाकारों में से एक इंद्रन्स ने इस फिल्म के लिए 80 लाख रुपये चार्ज किए हैं. मोहनलाल की फिल्म 'पैट्रियट' में इंद्रन्स को आखिरी बार देखा गया था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन