Bollywood Kisse: फिल्मी दुनिया और उससे जुड़े किस्से आज भी लोगों का दिल जीत लेते हैं. किस्से और कहानियों की इस सीरीज में आज हम आपको बताने वाले हैं कि आखिर कैसे एक शर्ट देव आनंद और गुरू दत्त की दोस्ती की वजह गई थी. आइए जानते हैं हिंदी सिनेमा का ये दिलचस्प किस्सा…
डेब्यू फिल्म की शूटिंग कर रहे थे देव आनंद
दरअसल, बात उन दिनों की है, जब देव आनंद अपनी डेब्यू फिल्म की शूटिंग कर रहे थे. फिल्म की शूटिंग के लिए देव साहब पूणे गए और एक गेस्ट हाउस में रुके. वहां पर देव साहब की मुलाकात एक लड़की से हुई और दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई. दिनभर शूटिंग के बाद देव साहब उसी लड़की के साथ रात में खाना खाते और खूब हंसी-मजाक होता.
बर्थडे पार्टी में जाने था
एक दिन लड़की ने देव साहब से कहा कि कल मेरा जन्मदिन है और एक पार्टी दे रही हूं और देव आपको जरूर आना है. अगले दिन शूटिंग के बाद पार्टी में जाने के लिए देव आनंद तैयार होने के लिए अपने गेस्ट हाउस पहुंचे. इस पार्टी में जाने के लिए देव अपनी अलमारी से अपनी बेस्ट शर्ट खोजने लगे, लेकिन वो उन्हें नहीं मिली.
किसी ओर की शर्ट पहनी
देव आनंद जिस शर्ट को खोज रहे थे, वो उन्हें नहीं मिली, लेकिन उसकी जगह एक दूसरी शर्ट उन्हें मिल गई, जो उनकी नहीं थी. देव आनंद ने लॉन्ड्री वाले को बुलाया और पूछा कि उनकी शर्ट कहां हैं? तो उसने मना कर दिया और कहा कि उसे नहीं पता है. देव आनंद को पार्टी में जाने की जल्दी थी, तो उन्होंने वो शर्ट पहन ली और वो उनके फिट भी आ गई.
देव आनंद ने गौर से देखा
दोस्त की बर्थडे पार्टी में देव आनंद किसी और की शर्ट पहनकर निकल गए, लेकिन जैसे ही बाहर आए तो उनकी नजर अंदर जा रहे एक शख्स पर पड़ी. शख्स ने गौर से देव साहब को देखा और वहीं थम गया. साथ ही पूछा कि आप ही फिल्म ‘हम एक हैं’ के नए कलाकार हो. इस पर देव साहब ने कहा कि जी बिल्कुल.
गुरू दत्त से हुई मुलाकात
इसके बाद शख्स ने कहा कि मेरा नाम गुरू दत्त है और मैं यहां के जो डायरेक्टर हैं, उनका असिस्टेंट हूं. दोनों ने हाथ मिलाया और आगे बढ़ गए, लेकिन फिर भी गुरू दत्त, देव साहब को लगातार देखते रहे. देव आनंद भी आगे जाकर रुक गए और उन्हें लगा कि शायद कोई गड़बड़ तो नहीं है.
एक-दूसरे की शर्ट पहनी ली
इसके बाद दोनों एक-दूसरे को देखते हैं और एक-दूसरे की शर्ट को लेकर सवाल करते हैं. जब देव आनंद ने पूछा कि आपने ये शर्ट कहां से ली है, तो गुरू दत्त ने कहा कि इसे मैंने उठाया है, ये गेस्ट हाउस के लॉन्ड्री रूम में रखी हुई थी और मुझे पसंद आई, तो मैंने अपनी शर्ट उतार दी और ये पहन ली.
दोनों में हुई गहरी दोस्ती
इसके बाद देव आनंद ने कहा कि यार तुम मेरी शर्ट पहनकर घूम रहे हो और मैं तुम्हारी. इस घटना के बाद दोनों में दोस्ती हो गई और समय के साथ ये दोस्ती बेहद गहरी हो गई. इसके बाद दोनों ने साथ में काम किया और हिंदी सिनेमा को कई नायाब तोहफे दिए हैं.
यह भी पढ़ें- जब किशोर कुमार ने 100 रुपये देने के लिए रखी शर्त, गाइड से पूछा ऐसा सवाल, जिसे सुन चकरा…
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
5 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
8 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
10 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
13 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
1 day agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 day agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
3 days ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
3 days agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines