NEET पेपर लीक को लेकर देशभर में इन दिनों विरोध प्रदर्शन चल रहा है. वहीं अब बॉलीवुड सेलेब्स भी इस प्रोटेस्ट का खुलकर समर्थन करते हुए नजर आ रहे हैं. बीते दिन बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान ने भी इस प्रोटेस्ट को अपना समर्थन दिया था. भाईजान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (पहले ट्विटर) और इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था. हालांकि, अब बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने भी छात्रों के समर्थन में आई है.
यह भी पढ़ें: ‘आज सड़कों पर उतरे लोग…’, छात्रों के सपोर्ट में बोलीं Bipasha Basu, एक्ट्रेस ने शेयर किया पोस्ट
करीना कपूर ने छात्रों का किया समर्थन
आज यानी 23 जुलाई को करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘मैंने इस बारे में काफी सोचा था. लेकिन अब और चुप नहीं रहा जा सकता है. इतने सारे लोगों को नजर अंदाज और उनकी आवाज नहीं किया जा सकता है और ऐसा नहीं होना चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि हम सब जानते है कि बच्चों के लिए शिक्षा कितना जरूरी है और उनके जीवन में ये कितना मायने रखता है. शिक्षा परिवारों को भरोसा दिलाता है कि आने वाला उनका कल आज से बेहतर होगा. करीना ने यह भी साफ किया है कि शिक्षा तभी असरदार होती है, जब छात्र इसपर भरोसा करें. जिस पहल बच्चों को शक हो जाता है कि ईमानदारी और कड़ी मेहनत को कोई अहमियत नहीं है, तो उनका भरोसा पूरी तरह टूट जाता है.
करीना कपूर ने अपने पोस्ट में लिखा की स्टूडेंट्स की बातों को सुनना चाहिए. बच्चों की बातें सुनना कोई एहसान नहीं है, जो हम करते हैं. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि छात्रों को एक ऐसा एजुकेशन सिस्टम मिलना चाहिए, जिस पर बच्चे पूरी तरह से भरोसा कर सकें. करीना ने आगे कहा कि हमें अभी बच्चों की बात सुननी चाहिए बाद में नहीं. बच्चे हमारा आने वाला कल हैं.
यह भी पढ़ें: कौन हैं 27 साल की रिया अहीर? जो मुंबई पुलिस की वैन के आगे ‘दीवार’ बनकर हुईं खड़ी
ट्विंकल खन्ना ने छात्रों का किया सपोर्ट
बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने छात्रों लिखा, हमें गर्व है कि हमारे देश के युवाओं में अब भी असहमति, विरोध करने, आंसू गैस और लाठियों का सामना करने की हिम्मत है. लेकिन दुख की बात है कि आज के युवाओं को ऐसा करना पड़ रहा है
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
6 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
9 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
10 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
10 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
12 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
1 day ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
1 day agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
1 day agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
1 day ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines