Bollywood Debuts In 2026: साल 2025 अपने अंतिम पड़ाव में है. नए साल 2026 की शुरुआत में महज अब कुछ ही दिनों का वक्त बचा है. लोग ने अभी से नए साल का जश्न मनाने की तैयारी शुरू कर दी है. 2025 किसी के लिए बहुत अच्छा तो किसी के लिए ठीकठाक साबित हुआ. ऐसे में लोग नए साल की शुरुआत नई उम्मीदों और पॉजिटिव वाइब्स के साथ शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं. वहीं, अगले साल स्क्रीन पर भी कुछ नए चेहरे भी देखने के लिए मिलने वाले हैं, जो एक्टिंग करियर शुरू करने वाले हैं. इस लिस्ट में 3 स्टार किड्स के नाम भी शामिल हैं. देखिए लिस्ट में किस-किस का नाम है…
अगस्त्या नंदा
नए साल 2026 की शुरुआत नए चेहरे से होने वाली है. 1 जनवरी, 2026 को धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ रिलीज की जाएगी, जिसके जरिए अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्या नंदा डेब्यू करने वाले हैं. वह इसमें सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के रोल में दिखाई देने वाले हैं. फिल्म की कहानी भी 1971 भारत-पाकिस्तान वॉर पर आधारित है, जिसमें सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल का अहम योगदान रहा था. उन्हीं की बहादुरी की कहानी को इस फिल्म के जरिए दिखाया जाएगा.
यह भी पढ़ें: ‘इंडियन आइडल’ का वो विनर, जिसकी 29 की उम्र में हो गई मौत, नहीं देख पाया था 20 दिन की बेटी का चेहरा
सिमर भाटिया
अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया भी बड़े पर्दे पर पहली बार दिखाई देने वाली हैं. वह भी फिल्म ‘इक्कीस’ से डेब्यू कर रही हैं. वह इस फिल्म में अगस्त्या नंदा की लेडी लव के रोल में हैं. फिल्म के ट्रेलर में सिमर की पहली झलक देख फैंस उन्हें पर्दे पर देखने के लिए एक्साइटेड हैं.
मेधा राणा
इसके साथ ही 2026 की शुरुआत होते ही जनवरी महीने में एक और नया चेहरा स्क्रीन पर देखने के लिए मिलने वाला है. एक्ट्रेस मेधा राणा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के जरिए स्क्रीन पर पहली बार दिखाई देने वाली हैं. वह फिल्म में वरुण धवन के अपोजिट हैं. उनका फिल्मी जगत के कोई ताल्लुक नहीं है. वह एक्टिंग से पहले मॉडलिंग करती थीं. पहली बार वह किसी फिल्म के जरिए बड़े पर्दे पर दिखाई देने वाली हैं. इस फिल्म को 23 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: 7.2 IMDB वाली थ्रिलर मिस्ट्री फिल्म, जिसमें शादी के बीच दूल्हे का हुआ मर्डर; दुल्हन समेत फंसा पूरा परिवार
सुहाना खान
बॉलीवुड के किंग खान यानी कि शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी बड़े पर्दे पर 2026 में डेब्यू करने वाली हैं. हालांकि, वह एक्टिंग में डेब्यू ओटीटी के जरिए कर चुकी हैं. वह पहली बार फिल्म ‘द आर्चीज’ के जरिए छोटे पर्दे पर दिखाई दी थी, जिसमें उनकी एक्टिंग की लोगों ने काफी तारीफ की थी. ऐसे में अब वह पहली बार बड़े पर्दे पर पापा शाहरुख की फिल्म ‘किंग’ के जरिए दिखाई देने वाली हैं. फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं. ये फिल्म 2 अक्टूबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.
यह भी पढ़ें: सोनाक्षी से कैटरीना तक, Salman Khan ने बॉलीवुड में इन 5 सितारों की चमकाई किस्मत; आज सभी हैं स्टार
संबंधित खबरें
सिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
23 mins agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
2 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
5 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
22 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 day agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
2 days ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
2 days agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
3 days agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines