Bollywood Actress: हिंदी सिनेमा के कई नाम ऐसे हैं, जिन्होंने अपनी एक बेहद अलग और खास जगह बनाई है. आज हम आपको बॉलीवुड की उस एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने अपनी सादगी से लोगों का दिल जीत लिया था. हालांकि, उनकी लाइफ का एक ऐसा टाइम था, जब उन्हें लोगों के ताने सुनने पड़े थे, लेकिन फिर भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और एक ऐसी अदाकारा बनकर दुनिया के सामने आईं, जिनका आज भी जिक्र होता है?
‘मुगल-ए-आजम’ को ठुकराया
हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि ‘मुगल-ए-आजम’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म के ऑफर को ठुकराने वाली एक्ट्रेस नूतन हैं. दरअसल, शुरू का समय था कि जब नूतन को लोगों ने उनके रंग-रूप के लिए ताने दिए, तो उन्होंने इस फिल्म का ऑफर ठुकरा दिया था. हालांकि, उन्होंने हिम्मत नहीं हारी थी और वो लगातार काम करती रहीं.
14 साल की उम्र में काम करना शुरू किया
नूतन ने बेहद कम उम्र में कैमरे का सामना करना शुरू कर दिया था. साल 1950 में उन्होंने अपनी मां की बनाई फिल्म ‘हमारी बेटी’ से सिर्फ 14 साल की उम्र में काम करना शुरू कर दिया था. इसके बाद जब वो 16 साल की हुईं, तो उन्होंने मिस इंडिया का खिताब अपने नाम कर लिया. उनके इस टैलेंट ने हर किसी को हैरान कर दिया था.
बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड
साल 1955 में आई फिल्म ‘सीमा’ में नूतन ने ऐसा काम किया कि हर किसी ने उनकी जमकर तारीफ की और उन्हें करियर का पहला फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड मिला. इसके बाद नूतन ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक से बढ़कर एक फिल्में दीं. नूतन ने इंडस्ट्री में कई पॉपुलर लोगों के साथ काम किया और खूब नाम कमाया.
1959 में की शादी
साल 1959 में नूतन ने इंडियन नेवी के कमांडर रजनीश बहल से शादी कर ली थी. शादी के बाद भी उन्होंने फिल्मों में काम करना जारी रखा और ‘मिलन’ और ‘मैं तुलसी तेरे आंगन की’ जैसी बेहतरीन फिल्में दी. उन्होंने अपने करियर में 80 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और हर किसी के दिल पर राज किया.
यह भी पढ़ें- बॉलीवुड की वो पॉपुलर जोड़ी, जिसने 7 साल से नहीं किया साथ काम
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
5 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
6 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
8 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 day ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
1 day ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
1 day ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
2 days agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines